{"_id":"5ad8dd864f1c1b87098b5605","slug":"41524161926-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की बढ़ती घटनाओं के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप की बढ़ती घटनाओं के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप की बढ़ती घटनाओं के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
अंबेडकरनगर। देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बढ़ती रेप की घटनाओं के विरोध में बुधवार रात अकबरपुर नगर में आम लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कठुवा, उन्नाव व सासाराम आदि स्थानों पर हुई ऐसी वारदातों में शामिल सभी दोषियों के विरुद्घ कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि, ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक में कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए।
दुष्कर्म के बढ़ते मामलों को लेकर जलालपुर के बाद बुधवार देर शाम अकबरपुर नगर में भी लोग सड़कों पर उतर पड़े। शहजादपुर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और हसन अस्करी मजलिसी, अख्तर जमाल, मोहम्मद फिरदौस, मोहम्मद जुबैर आदि के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
कहा गया कि कठुआ, उन्नाव व सासाराम आदि क्षेत्रों में हुई घटना ने समूचे देश के लोगों को शर्मिंदा कर दिया है। सरकार को इन मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। शहजादपुर चौक से निकला जुलूस पटेलनगर तिराहा तक गया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने रेप के दोषियों को फांसी की सजा देने, रेप जैसी घटनाओं के लिए सख्त कानून बनाने व ऐसी घटनाओं की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रतिदिन सुनिश्चित कराने की व्यवस्था पूरे देश में लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
कहा गया कि मासूमों व महिलाओं के साथ जघन्य कृत्य करने वालों के साथ किसी प्रकार की रियायत नहीं की जानी चाहिए। सभी दोषियों के खिलाफ जाति-धर्म व क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर कार्रवाई के लिए आम जनमानस से एकजुट होने की अपील की गई।
कैंडल मार्च में शामिल मुराद अली ने बताया कि, बाद में मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इसमें उपरोक्त मांगों के अलावा पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराने की भी मांग की गई। इस मौके पर बड़ी तादाद में नगर व आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल रहे।