{"_id":"5ab68ee84f1c1b01768b71d1","slug":"41521913576-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की खबर
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ही दलितों को दिला सकती सम्मान : योगी
बलरामपुर। दलितों का उत्थान और सम्मान सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वह शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम पर बने नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करने आए थे।
सीएम ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जमकर बखान भी किया।
शनिवार को नगर के मोहल्ला तुलसी पार्क स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया।
तुलसी पार्क में भाजपा द्वारा आयोजित एक साल नई मिसाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जातिवादी व अवसरवादी दलों ने दलितों को आज तक केवल वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
इनके उत्थान व सम्मान का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की सरकारें कर रही हैं। बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़े स्थलों को मुख्यधारा में लाने का काम केंद्र की सरकार कर ही है।
प्रदेश सरकार विकास में किसी के भी साथ भेदभाव नहीं करेगी। किसानों की आय दोगुनी करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सभी गरीबों को रसोई गैस तथा सौभाग्य योजना के तहत हर गांव व गरीब को बिजली देने का काम तेजी से किया जा रहा है।
पूर्व की सरकारें अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के बारे में दुष्प्रचार कर रही है। सरयू नहर परियोजना से बलरामपुर के सूखी धरती की प्यास बुझेगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र पांडेय ने कहा कि बलरामपुर की धरती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व नानाजी देशमुख जैसे महान समाज सुधारकों की कर्मस्थली रही है।
आज सभी दल भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन बना रहे है ऐसे में हमारे कार्यकर्ता उनको मुंहतोड़ जबाव देंगे। पार्टी के सांसद विधायक व पदाधिकारी इसी कार्यालय में बैठकर जन समस्याएं सुनेंगे और उन्हें अफसरों के माध्यम से निस्तारित कराएंगे।
कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी व संगठन मंत्री बृज बहादुर ने भी संबोधित किया। श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र, विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ल तथा राम प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री अजय सिंह पिंकू, विजय श्रीवास्तव, डीपी सिंह, बृजेंद्र तिवारी, सौरभ रतन पांडेय व वरुण सिंह मोनू आदि ने मुख्यमंत्री व अतिथियों को माल्यार्पण व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
गांवों में 16 घंटे बिजली देने को सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 20 घंटे तथा गांवों को 16 घंटे बिजली देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार के केंद्र बिंदु में गांव, गरीब, दलित, किसान, युवा व बहू-बेटियों की सुरक्षा है। बाबा साहेब की जयंती पर आगामी 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ब्लॉकों में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से एक भी दंगा नहीं हुआ है।