फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बहराइच में तेंदुओं का आतंक, दहाड़ से मची दहशत

बहराइच में तेंदुओं का आतंक, दहाड़ से मची दहशत

Wed, 17 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में तेंदुओं का आतंक, दहाड़ से मची दहशत
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली गांव में बीते सप्ताह तेंदुए ने खेत में मवेशियों का चारा काटने गए एक किशोर को निवाला बना लिया था।
विज्ञापन


हमलावर मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ क्षेत्र में दिख रही है। वह रात में गांवों में भी पहुंच रही है। तेंदुए की दहाड़ से लोगों में दहशत है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन


चार थर्मो सेंसर कैमरे भी लगाए हैं। टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स की तीन टीमें निगरानी कर रही हैं। यह टीमें गश्त कर रही हैं। जंगल से सटे गांवों में बाघ और तेंदुओं का आतंक थम नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली रेंज अंतर्गत सुजौली गांव से आधा किलोमीटर की दूर मवेशियों का चारा काटने गए 16 वर्षीय किशोर को बीते सप्ताह तेंदुए ने निवाला बना लिया था।

उसका क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद हुआ था। घटना के दूसरे दिन से तेंदुआ दो शावकों के साथ क्षेत्र में दिख रही है। सोमवार रात मादा तेंदुआ शावकों के साथ गांव में पहुंच गई।


उसकी दहाड़ से लोग घरों में कैद रहे। दहशत के कारण नींद नहीं आई। किसी तरह ग्रामीणों की रात गुजरी। इस मामले में रेंज कार्यालय को जानकारी दी गई है।

इसके बाद वन विभाग ने गांव के निकट मंगलवार को एक पिंजरा लगवा दिया है। 500 मीटर दायरे में चार थर्मो सेंसर कैमरे लगाए गए हैं।

वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह ने बताया कि वन दरोगा मनोज पाठक, वन रक्षक मोहरनाथ मिश्र, वन्यजीव रक्षक परशुराम तिवारी और टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के मंसूर अली की अगुवाई में पिंजरे व थर्मो सेंसर कैमरे पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed