{"_id":"59eb8f374f1c1bf3538b8841","slug":"41508609847-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायलर में खराबी आने से एक नंबर यूनिट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायलर में खराबी आने से एक नंबर यूनिट बंद
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया (रायबरेली)। ऊंचाहार एनटीपीसी की यूनिट नंबर एक वायलर में खराबी आने की वजह से बंद हो गई है। इससे 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया है। यूनिट के अचानक ट्रिप होने से प्रदेश सहित अन्य राज्यों को दी जाने वाली बिजली में कटौती की गई है। परियोजना के अधिकारियों ने यूनिट जल्द चालू किए जाने की बात कही है। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
शुक्रवार की रात एनटीपीसी ऊंचाहार की यूनिट नंबर एक के वायलर में खराबी आ गई, जिससे यूनिट अचानक बंद हो गई। यूनिट के बंद होने से 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया है। जानकारी होते ही परियोजना के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रात में ही यूनिट को चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन वायलर में रिसाव के कारण यूनिट चालू नहीं हो सकी। यूनिट से उत्पादन शुरू न होने के कारण उत्तर प्रदेश सहित हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब व हरियाणा को दी जाने वाली बिजली की आपूर्ति में कटौती की गई है।
बताते चलें कि देश में स्थापित एनटीपीसी की विद्युत परियोजनाओं में ऊंचाहार परियोजना ने एक वर्ष तक निर्बाध विद्युत उत्पादन किया था। इसके लिए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने परियोजना को पुरस्कृत किया था। अब यूनिट बंद होने के बाद कर्मचारी उसे जल्द ठीक करने की जुगत में लगे हुए। बताते हैं कि अभी यूनिट चालू होने में एक हफ्ते का समय लग सकता है। इस बाबत परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि वायलर में रिसाव होने के बाद अचानक यूनिट बंद हो गई है। इससे बिजली उत्पादन में कमी आई है। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही फिर से विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा।