{"_id":"597a15ba4f1c1b6b218b4700","slug":"41501173178-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में उतराता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में उतराता मिला महिला का शव
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। तीन दिन पूर्व ससुराल से निकली महिला का शव गुरुवार को सरयू नदी में उतराता मिला। महिला के साथ रेप के बाद हत्या कर नदी में लाश फेंके जाने के कयास लगाये जा रहे हैं। शव निकलने के बाद मृतका की शिनाख्त उसके भाई द्वारा की गई।
कोतवाल अंगद राय ने बताया कि सुबह पुलिस को सरयू नदी में एक अज्ञात महिला का शव तैरने की सूचना राहगीरों की ओर से मिली थी। जिस पर शव को नदी से निकलवाया गया। उसके बाद उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गये। महिला के बारे में ग्राम बलमत्थर के मजरा दूबे पुुरवा थाना परसपुर निवासी रामसागर ने शव की शिनाख्त करते हुए लिखित सूचना भी दी कि शव उसकी बहन जयश्री 26 वर्ष का है। उसकी शादी घनश्याम निवासी ग्राम गुमदहा थाना करनैलगंज में हुई थी। वह 24 जुलाई को ससुराल से निकली थी। उसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। दूसरी ओर मौके पर शव को देखने से रेप के बाद हत्या कर शव फेंके जाने के कयास भी लगाये जा रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। यदि तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज होगा।