{"_id":"595bd5264f1c1ba60e8b4817","slug":"41499190566-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
बहराइच/पयागपुर। ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को रोजगार सेवकों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने विनियमितीकरण नहीं किए जाने के विरोध में कामकाज ठप कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर 11 जुलाई को जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि रोजगार सेवकों को भाजपा सरकार से काफी उम्मीद थी, मगर अभी तक सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए हैं। जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर ने बताया कि सभी विकास खंडों पर धरना-प्रदर्शन किया गया है। सरकार से नारेबाजी करते हुए अपनी मांगोें को पूरा करने की मांग की गई है। जिला प्रवक्ता विद्याधर बाजपेई ने बताया कि तेजवापुर में लल्लन प्रसाद, मिहींपुरवा में धनंजय पाल, कैसरगंज में बृजेंद्र प्रताप सिंह, फखरपुर में सूरज सिंह, शिवपुर में रामसिंह, हुजूरपुर में अवधेश सिंह, बलहा में नंद किशोर यादव, विशेश्वरगंज में तिलकराम वर्मा, चित्तौरा में दीपू कुमार आदि की अगुवाई में धरना व प्रदर्शन किया गया। उधर, पयागपुर विकास खंड मुख्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र की अगुवाई में रोजगार सेवकाें ने प्रदर्शन किया। इसके बाद बीडीओ अमित मिश्रा को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर दुर्गाशंकर, रामगोपाल, संतोष पांडेय, पंकज मिश्रा, प्रदीप दूबे, रमेश शुक्ला, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।