फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   410 candidates showed their mettle in the Women Military Police Recruitment Rally

Lucknow News: महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली में 410 अभ्यर्थियों ने दिखाया दम

Thu, 19 Feb 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
410 candidates showed their mettle in the Women Military Police Recruitment Rally
महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी।
लखनऊ। देशप्रेम के जज्बे के साथ बुधवार सुबह बेटियां मैदान में उतरीं तो उनका जोश सातवें आसमान पर था। दौड़ से लेकर ऊंची व लंबी कूद में उन्होंने कौशल का परिचय दिया। मध्य कमान सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट अनिंघ सेन गुप्ता ने इनकी हौसलाअफजाई की। मौका था छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में आयोजित महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली का। बुधवार को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की महिलाओं, बेटियों के लिए महिला सैन्य पुलिस रैली आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि यह रैली उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड भर्ती क्षेत्र भर्ती कार्यालय(मुख्यालय) की ओर से आयोजित की गई थी। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सभी तहसीलों की उन महिलाओं ने भाग लिया, जिन्होंने गत वर्ष जुलाई में हुई लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कुल 595 उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिसमें से 410 ने रैली में हिस्सा लिया। सबसे पहले बेटियों ने स्टेडियम के मैदान में 1600 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। कुछ अभ्यर्थियों ने तय आठ मिनट से पहले ही दौड़ पूरी कर ली। वहीं दौड़ के बाद तीन फिट ऊंची कूद व दस फिट लंबी कूद में भी बेटियों ने अभ्यास का परिचय दिया। फिजिकल टेस्ट के बाद हाइट व वजन हुआ। रैली में पास हुईं अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट कमांड अस्पताल में होगा।
विज्ञापन








सेना में बदलाव को दिखाती है भर्ती रैली

मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने भर्ती रैली का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहाकि 2019 में मंजूरी मिलने के बाद से कोर ऑफ सैन्य पुलिस(सीएमपी) की शाखा में महिलाओं की भर्ती सेना में महत्वपूर्ण बदलाव को दिखाती है। चयन के बाद इन युवतियों को कठोर सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह आगे कैडर में अपनी भूमिका मजबूती से निभा पाएंगी। सैन्य क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और अपराध की जांच इनके दायरे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------



बैंड में दर्ज हो रहा विवरण

अग्निवीर भर्ती रैली का फॉर्मेट अब बदल गया है। तकनीकी ने जगह ले ली है। पहले रैली में एडमिट कार्ड लेकर अभ्यर्थियों को दौड़ लगानी पड़ती थी। अब उसकी जगह बैंड हाथ पर बांधा जाता है, जिसमें उनका पूरा विवरण रहता है। आने वाले समय में आरएफआईडी बैंड दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त याद के तौर पर अभ्यर्थियों को टीशर्ट जा रही हैं। भर्ती रैली में पारदर्शिता बनी रहे, इसके डिजिटल वॉच लगाई गई है, जहां दौड़ का पूरा समय लाइव चलता है।




----------



तीन उम्मीदवार पहुंची अस्पताल

महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली में दौड़ लगाने के बाद दो युवतियां बेहोश हो गईं। मौके पर उपस्थित महिला मिलिट्री पुलिस ने तत्काल चिकित्सक को सूचित किया, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया। ऐसे ही ऊंची कूद के दौरान एक युवती के पैर में मोच आ गई। उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया।

 महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी।

महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी।

 महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी।

महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी।

 महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी।

महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी।

 महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी।

महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी।

 महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी।

महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed