{"_id":"61939a2619abd54d843c5e6e","slug":"41-senior-pcs-officers-will-be-retired-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 41 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अगले वर्ष होंगे सेवानिवृत्त, 14 मंडलों के अपर आयुक्त भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 41 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अगले वर्ष होंगे सेवानिवृत्त, 14 मंडलों के अपर आयुक्त भी शामिल
Tue, 16 Nov 2021 05:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Nov 2021 05:16 PM IST
सार
यूपी में प्रदेश के 41 वरिष्ठ पीसीएस अफसर अगले वर्ष रिटायर हो जाएंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट, किस महीने कौन से अफसर होंगे रिटायर?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के 41 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अगले साल सेवानिवृत्त होंगे। इनमें 14 मंडलों के अपर आयुक्त, कई जिलों के अपर जिलाधिकारी और शासन स्तर पर विशेष सचिव शामिल होंगे। जनवरी में कुंज बिहारी अग्रवाल, सुरेंद्र बहादुर यादव, अनिल कुमार मिश्रा, प्रमिल कुमार सिंह, राज नरायन पांडेय व विनय प्रकाश श्रीवास्तव सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
फरवरी में हरि शंकर यादव, रामकेश सिंह, शीतला प्रसाद, सीताराम गुप्ता, मनीष कुमार नाहर, देवेंद्र प्रताप मिश्र व रवि प्रकाश श्रीवास्तव सेवानिवृत्त होंगे। इसी तरह मार्च में शिव पूजन व सत्य प्रकाश सिंह-प्रथम और अप्रैल में इंद्रभूषण वर्मा, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार मौर्य व अनिल कुमार सिंह-द्वितीय सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
मई में अजय कुमार अवस्थी, विंध्यवासिनी व आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, जून में अनूप कुमार श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश पाल, गोरे लाल व गिरिजेश कुमार चौधरी और जुलाई में गंगा राम गुप्ता, रमेश प्रसाद मिश्र, अनिल कुमार त्रिपाठी, रामअरज व जय नरायन सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
इसी तरह अगस्त में हरि शंकर, रतिभान व सुरेश चंद्र शर्मा, अक्तूबर में राजेंद्र प्रसाद-द्वितीय, नवंबर में राम अभिलाष व बिजेंद्र द्विवेदी और दिसंबर में सर्वेश कुमार, अरुण कुमार शुक्ला, अजय कुमार श्रीवास्तव व सत्येंद्र कुमार सिंह सेवानिवृत्त होंगे।