फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4059 New casese of Corona in Lucknow

4059 नए केस मिले, 23 मौतें, राजधानी में चार दिन में कोरोना की संक्रमण दर तीन गुना

Mon, 12 Apr 2021 04:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 12 Apr 2021 04:48 PM IST
सार

  • शनिवार को एक नए रिकॉर्ड के साथ संक्रमण के 4059 मामले दर्ज किए गए। वहीं, 23 लोगों ने दम तोड़ दिया।
  • कोरोना के मामले में प्रदेश में राजधानी का हाल सबसे बुरा है। पूरे प्रदेश में रोजाना संक्रमण के जितने मामले मिलते हैं, उसका एक तिहाई केस अकेले लखनऊ में ही हैं।
  • लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के एक कर्मचारी की शनिवार को कोरोना से मौत हो गई। वहीं, चार और शिक्षक संक्रमित हो गए। जानकारी अनुसार परीक्षा विभाग में कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी को कुछ दिन पहले बुखार आया था।
  • कोरोना का प्रकोप राजधानी के ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ रहा है। शनिवार को नगराम में 33 और माल में 16 पॉजिटिव मिले।

विज्ञापन
4059 New casese of Corona in Lucknow
सरोजनीनायडू मार्ग पर शनिवार को लगने वाले सप्ताहिक बजार में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हुई।

विस्तार

कोरोना अब राजधानी में बेकाबू होने की स्थिति में पहुंच गया है। बीते चार दिन में संक्रमण की दर पांच से तीन गुना बढ़कर 15 फीसदी के करीब पहुंच गई। वहीं, शनिवार को एक नए रिकॉर्ड के साथ संक्रमण के 4059 मामले दर्ज किए गए। वहीं, 23 लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे एक दिन पहले 27,509 सैंपल लिए गए थे। इस लिहाज से देखें तो संक्रमण दर का आंकड़ा 14.75 प्रतिशत से भी अधिक है। बढ़ते मामलों की वजह से संक्रमितों को इलाज तो दूर अस्पताल में बेड देना भी संभव नहीं हो पा रहा है। लोग घर और अस्पताल के बाहर तड़प रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना के मामले में प्रदेश में राजधानी का हाल सबसे बुरा है। पूरे प्रदेश में रोजाना संक्रमण के जितने मामले मिलते हैं, उसका एक तिहाई केस अकेले लखनऊ में ही हैं। सक्रिय केस में भी लखनऊ की स्थिति बहुत खराब है। प्रदेश के 75 जनपदों में शनिवार को सक्रिय केस की संख्या 58,801 थी। इसमें से अकेले लखनऊ में 16,690 मामले थे। वहीं, शनिवार को पूरे प्रदेश में 48 मौतें हुईं, जिनमें से अकेले लखनऊ में 23 मौतें हुईं।
विज्ञापन


रोजाना भर्ती मरीजों का आंकड़ा जारी करना बंद
स्वास्थ्य विभाग खुद मान रहा है कि मरीजों को अस्पताल मुहैया नहीं हो पा रहे हैं। यही वजह है कि विभाग ने पांच अप्रैल से रोजाना भर्ती किए जाने वाले मरीजों का आंकड़ा जारी करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लविवि: एक कर्मचारी की मौत, चार और शिक्षक संक्रमित
लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के एक कर्मचारी की शनिवार को कोरोना से मौत हो गई। वहीं, चार और शिक्षक संक्रमित हो गए। जानकारी अनुसार परीक्षा विभाग में कार्यरत 50 वर्षीय कर्मचारी को कुछ दिन पहले बुखार आया था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं, विवि के एक अन्य कर्मचारी की भी मौत हुई। हालांकि, इसका कारण कुछ और बीमारी बताया जा रहा है। उधर, फिजिक्स विभाग व इंजीनियरिंग संकाय के दो-दो शिक्षकों को कोरोना हो गया है। अब तक 20 से अधिक शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं। बावजूद इसके परिसर व शिक्षक कॉलोनी में व्यापक सैनिटाइजेशन नहीं हो रहा है।


ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ा प्रकोप
कोरोना का प्रकोप राजधानी के ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ रहा है। शनिवार को नगराम में 33 और माल में 16 पॉजिटिव मिले।

पीजीआई में 100, केजीएमयू के स्टाफ में 250 पॉजिटिव
राजधानी में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच डॉक्टर, रेजिडेंट तथा सहयोगी स्टाफ भी संक्रमित होते जा रहे हैं। हालत यह है कि पीजीआई में करीब 100 तो केजीएमयू में 250 के लगभग स्टाफ पॉजिटिव हो चुका है। इससे स्थिति और चिंताजनक हो गई है। पीजीआई में संक्रमित होने वालों में सबसे ज्यादा 73 संख्या नर्सेज की है। पैरामेडिकल सहित कार्यालय में अन्य 25 लोग वायरस की चपेट में हैं। पीजीआई में इमर्जेंसी स्टाफ मरीजों को इलाज न मिलने पर कर्मचारियों ने संस्थान प्रशासन के खिलाफ घेराव करने की बात भी कही है। वहीं, केजीएमयू में करीब 250 लोग संक्रमित हैं। इनमें 125 से ज्यादा रेजिडेंट, दो इंटर्न, 20 फैकल्टी और 100 के करीब अन्य स्टाफ है। सबसे ज्यादा मामले सर्जरी विभाग में हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 30 के करीब है। इसके बाद मानसिक रोग विभाग के 15 लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा लगभग हर विभाग से डॉक्टर, रेजिडेंट तथा अन्य स्टाफ पॉजिटिव हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed