यूपी में होली पर चलाई जाएंगी 4000 स्पेशल बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अफसरों से लेकर संचालन इकाई के कर्मियों तक की 20 से 27 मार्च तक छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।
त्यौहार पर लोगों को कोई समस्या न हो इसके लिए 4000 होली स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। जो ड्राइवर और कंडक्टर न्यूनतम सात दिन बस का संचालन मानक के अनुरूप करेंगे, उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन के रेट से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के रवींद्र नायक के मुताबिक प्रोत्साहन योजना के लिए ग्रामीण, नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्र के प्रतिदिन किमी भी तय कर दिए हैं। इसी प्रकार प्रोत्साहन योजना में कर्मशाला एवं क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
होली पर ड्यूटी करने के लिए मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन
यानी होली पर ड्यूटी करने पर 700 से 850 रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा। यहीं नहीं जो संविदा ड्राइवर एवं कंडक्टर 20 से 27 मार्च के बीच 1000 किमी के बाद अधिक दूरी तक बस चलाते हैं उन्हें 1.10 रुपये प्रति किमी के रेट से प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रबंध निदेशक ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को सरकुलर भेजकर आदेश दिया है कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से लेकर बस अड्डे के सभी कर्मियों तक के अवकाश निरस्त कर दिए जाएं।
वहीं 20 से 27 मार्च तक होने वाले बस संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उसका विवरण मुख्यालय को भेजा जाए।