फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4000 lekhpal to be recruited in Uttar Pradesh after civic poll.

यूपी: निकाय चुनाव बाद 4000 लेखपालों की होगी भर्ती, नहीं होगा इंटरव्यू

Wed, 01 Nov 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Nov 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
4000 lekhpal to be recruited in Uttar Pradesh after civic poll.

यूपी में में 4000 लेखपालों की भर्ती की तैयारी है। राजस्व परिषद नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद लिखित परीक्षा से भर्ती की योजना पर काम कर रहा है।

विज्ञापन


राजस्व परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में इस समय लेखपालों के करीब 3000 पद खाली हैं। लेखपालों को पदोन्नति का ज्यादा अवसर देने के लिए राजस्व निरीक्षक की भर्ती में सीधी भर्ती की व्यवस्था खत्म की जा चुकी है।
विज्ञापन


अब राजस्व निरीक्षक के सभी पद पदोन्नति से ही भरे जाएंगे। करीब 1000 लेखपाल दिसंबर तक राजस्व निरीक्षक बन जाएंगे। इससे करीब 1000 पद और खाली हो जाएंगे। इस तरह लेखपाल के 4000 पद भर्ती के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू का झमेला खत्म, लिखित परीक्षा से भर्ती होंगे लेखपाल

4000 lekhpal to be recruited in Uttar Pradesh after civic poll.

प्रदेश में राजस्व लेखपाल की भर्ती में इंटरव्यू का झंझट खत्म हो चुका है। लेखपालों की भर्ती लिखित परीक्षा से होगी। पहले लेखपालों की भर्ती में इंटरव्यू हमेशा चर्चा का विषय रहता आया है। कभी 10 नंबर तो कभी 20 नंबर का इंटरव्यू रहा। एक बार तो इंटरव्यू 40 नंबर का कर दिया गया। लेकिन करीब डेढ़  दशक बाद सपा सरकार ने 2015 में 12 हजार से अधिक लेखपालों की भर्ती कराई थी।

यह परीक्षा 80 नंबर की लिखित और 20 नंबर के इंटरव्यू के साथ हुई थी। लिखित परीक्षा टीसीएस ने कराई थी और इंटरव्यू जिलाधिकारियों के स्तर से हुए थे। योगी सरकार ने समूह ‘ग’ की भर्तियों से इंटरव्यू खत्म कर दिया है। ऐसे में लेखपाल भर्ती अब सीधे लिखित परीक्षा के जरिए होगी।

लंबे समय तक पद खाली रखने के पक्ष में नहीं
राजस्व परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि परिषद रिक्त पदों को लंबे-लंबे समय तक खाली रखने के पक्ष में नहीं है। इससे कर्मियों पर अनावश्यक कार्य का भार बढ़ता है। वर्ष वार रिक्तियों के हिसाब से भर्ती की योजना है।

निकाय चुनाव की आचार संहिता दिसंबर के पहले सप्ताह तक संपन्न हो जाने की संभावना है। तब तक भर्ती के लिए शासन की अनुमति सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। आचार संहिता खत्म होने के बाद रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed