फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   400 people were hospitalized during Holi riots in Lucknow some were injured in accidents and some in fights

UP News: राजधानी में होली के हुड़दंग में 400 लोग पहुंचे अस्पताल; हादसे का शिकार, तो कोई मारपीट में घायल

Fri, 06 Mar 2026 08:20 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 06 Mar 2026 08:20 AM IST
सार

राजधानी में होली के हुड़दंग में 400 लोग अस्पताल पहुंचे। कई लोग हादसे का शिकार हुए, तो कई मारपीट में घायल हो गए। ज्यादातर नशे में गाड़ी चलाने पर हादसे का शिकार हुए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
400 people were hospitalized during Holi riots in Lucknow some were injured in accidents and some in fights
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में होली पर हुड़दंग और लापरवाही लोगों पर भारी पड़ी। नशे की हालत में वाहन चलाने और आपसी झगड़ों के कारण करीब 400 लोग अस्पताल पहुंचे। सरकारी अस्पतालों में 300 से ज्यादा और निजी अस्पतालों में लगभग 100 घायलों का उपचार किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अधिकांश सड़क हादसे शराब पीकर तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण हुए।

विज्ञापन


केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह के अनुसार, दोपहर तक इमरजेंसी फुल हो गई थी। कुल 248 मरीज पहुंचे। इनमें से 72 सड़क हादसों के शिकार थे। 10 से ज्यादा लोग फ्रैक्चर और 7 मरीज पॉइजनिंग के केस थे। बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में में 365 मरीज पहुंचे। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि 51 को भर्ती किया गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि 73 लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने भी पहुंचे।
विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी के मुताबिक, 24 घंटे में 487 मरीज आए, जिनमें से 60 सड़क हादसों में घायल थे और 37 को भर्ती करना पड़ा। लोहिया संस्थान में 246 मरीज पहुंचे। हड्डी रोग विभाग में 27 और सर्जरी में 75 मरीजों का इलाज हुआ। दो गंभीर मरीजों को आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में 70 मरीज पहुंचे, जिनमें से 17 को भर्ती करना पड़ा। पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में 74 घायल पहुंचे, जिनमें से 20 से अधिक मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय, भाऊराव देवरस और राम सागर मिश्र अस्पताल में भी 75 से अधिक घायलों का इलाज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed