{"_id":"68a78645b97f87199608b0b6","slug":"40-thousand-rupees-were-withdrawn-by-changing-the-debit-card-lucknow-news-c-13-knp1050-1346909-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डेबिट कार्ड बदलकर पार किए 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डेबिट कार्ड बदलकर पार किए 40 हजार रुपये
Fri, 22 Aug 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के सेक्टर बी निवासी यतीश चंद्र कापरी ने दो टप्पेबाजों के खिलाफ चोरी की एफआईआर गाजीपुर थाने में दर्ज कराई है। आरोपियों ने उनकी पत्नी का डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए।
यतीश के मुताबिक मंगलवार शाम सात बजे पत्नी बी ब्लॉक चौराहे पर स्थित एसबीआई बैंक परिसर में लगे एटीएम बूथ गईं थीं। वहां पहले से दो युवक मौजूद थे, जिन्होंने मदद का झांसा दिया और पत्नी का डेबिट कार्ड बदलकर चले गए। पत्नी ने जब कार्ड मशीन में लगाया तो रकम नहीं निकली। ऐसे में वह घर आ गईं।
यतीश का कहना है कि आधे घंटे बाद पत्नी के मोबाइल पर चार ट्रांजेक्शन के मेसेज आए और खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।