फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 thousand policemen to be transferred in uttar pradesh

बड़ी खबर: इधर-उधर होंगे 40 हजार पुलिस वाले

Sat, 07 Jun 2014 10:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jun 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
40 thousand policemen to be transferred in uttar pradesh

कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सरकार अपने जिलों और आसपास तैनात तकरीबन 40 हजार पुलिस वालों का जल्द तबादला करेगी।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि जिले में तैनात पुलिसकर्मी अपराध पर कारगर नियंत्रण में नाकाम साबित हो रहे हैं। दागी व नाकाम दरोगा व थानाध्यक्षों को हटाने की तैयारी है।

कानून व्यवस्था पर चौतरफा उठ रहे सवालों के बीच शुक्रवार को सीएम अखिलेश यादव ने औचक निरीक्षण का कार्यक्रम छोड़ प्रमुख सचिव गृह दीपक सिंघल व डीजीपी एएल बनर्जी को तलब किया।
विज्ञापन


सीएम ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था के मोर्चे पर ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सत्ता के मद में लिया था फैसला

40 thousand policemen to be transferred in uttar pradesh

सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार ने निचले स्तर पर पुलिसकर्मियों को राहत देते हुए उन्हें उनके गृह जनपद में तैनात करने का फैसला लिया था।

तब लगभग 58 हजार सिपाही व दीवान के तबादले किए गए थे, लेकिन पिछले दिनों कानून-व्यवस्था के कई मामलों में पाया गया था कि गृह जनपद में तैनात सिपाही व दीवान इमरजेंसी ड्यूटी के समय उपलब्ध नहीं हो पाते।

साथ ही उनकी मनमानियों की भी शिकायतें सामने आ रही थीं।

यही वजह रही कि हाल ही कैबिनेट ने गृह जिलों तैनात सिपाही व दीवान को जिलाबदर करने का फैसला किया। इस फैसले पर प्रभावी अमल के निर्देश दिए गए थे।

खनन और भू-माफिया पर करो कार्रवाई

40 thousand policemen to be transferred in uttar pradesh

कानून व्यवस्था के लिए आए दिन चुनौती बन रहे खनन और भू-माफिया पर भी सरकार सख्त कार्रवाई के मूड में है।

सीएम अखिलेश यादव ने प्रमुख सचिव गृह दीपक सिंघल व डीजीपी एएल बनर्जी के साथ समीक्षा बैठक में खनन और भू-माफिया के खिलाफ संगठित तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीएम ने ऐसे मामलों में कई जिलों के पुलिसकर्मियों की खराब रिपोर्ट सामने आने की बात कहते हुए नाराजगी जताई।

उन्होंने प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी दोनों को ही साफ कर दिया कि अब कानून-व्यवस्था के मामले में कोई ढिलाई नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

विज्ञापन

किसी की सिफारिश न सुनें, हटाएं दागियों को

40 thousand policemen to be transferred in uttar pradesh

बैठक में मुख्यमंत्री ने अफसरों से साफ कहा कि नाकाम व दागी छवि के दरोगाओं को महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की सिफारिश को न सुनी जाए।

सीएम ने कई जिलों में पिछले दिनों हुई वारदातों व उन पर की गई पुलिस कार्रवाई पर भी चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने जिस तरह से आला अफसरों के सामने अपनी नाराजगी का इजहार किया है, उससे यह संकेत साफ हो गए हैं कि अभी कई और जिलों में आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल होने की संभावना है।

पुलिस आधुनिकीकरण पर भी हुई चर्चा

40 thousand policemen to be transferred in uttar pradesh

सूत्रों का कहना है कि इस मौके पर अफसरों ने मुख्यमंत्री के सामने पुलिस आधुनिकीकरण के प्रस्तावित कार्यों का ब्यौरा रखा।

इसमें जिलों में अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस, पीएसी व अन्य बलों के लिए आधुनिक उपकरण, वाहन व अन्य संसाधन मुहैया कराए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

सीएम ने कहा कि आधुनिकीकरण के कार्यों को गंभीरता से लिया जाए। यूपी पुलिस को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाए। पुलिस के पास वाहनों की कमी न हो। अन्य संसाधनों को भी मुहैया कराया जाए।

जल्द ही सामने आएंगे नतीजे

40 thousand policemen to be transferred in uttar pradesh

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मिल रही शिकायतों के मद्देनजर अफसरों को निचले स्तर पर पुलिसकर्मियों पर सीधी नजर रखने को कहा है।

इसके लिए महत्वपूर्ण थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाकर संबंधित जिले के पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।

उधर, प्रमुख सचिव गृह दीपक सिंघल ने बताया कि अपने ही जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों को हटाया जाएगा। दागी व नाकाम दरोगा भी चिह्नित किए जाएंगे।

पुलिस को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ संगठित कार्रवाई की जाएगी। नतीजे जल्दी ही सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed