फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 thousand consumers face problem

14 भुगतान केंद्र ठप, 40 हजार बिजली उपभोक्ता लौटे

Mon, 09 Sep 2013 06:25 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Mon, 09 Sep 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
40 thousand consumers face problem

लेसा (लखनऊ इलेक्ट्रिक सप्लाई अथॉरिटी) के 14 ऑनलाइन बिलिंग केंद्र यानी बिल भुगतान केंद्र ठप हैं।

विज्ञापन


इन केंद्रों पर तीन दिन से लोग बिजली बिल चुकाने पहुंचते हैं।

लेकिन, बिलिंग केंद्र के सर्वर में कनेक्टिविटी न होने के कारण ऐसे उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा।

लेसा के रिकॉर्ड में अब तक बिल जमा करने वाले 40 हजार लोग बैरंग लौट चुके हैं। इससे संबंधित खंडों के राजस्व में गिरावट आई जिससे एक्सईएन भी बेचैन हैं।

यह बिलिंग केंद्र आलमबाग, कानपुर रोड, वृंदावन, मोहनलालगंज, सेस प्रथम एवं सेस द्वितीय, रेजीडेंसी खंडों के ठप हैं।

इसके कारण 14 बिलिंग केंद्रों के करीब 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। वितरण इकाई के एक एक्सईएन के अनुसार शहरी बिलिंग केंद्र पर रोजाना औसतन एक हजार उपभोक्ता बिजली बिल को चुकाते हैं।

लेकिन, सात सितंबर को दोपहर बाद से इन खंडों के बिलिंग केंद्रों पर स्थायी रूप से बिल जमा होने का काम ठप हो चुका है। जबकि इसी दिन से सुबह से कनेक्टिविटी में उतार-चढ़ाव होने के कारण भी अधिकतर केंद्रों पर बिल जमा नहीं हो सके।
विज्ञापन


यहीं नहीं कनेक्टिविटी न होने के कारण खंड, उपखंड एवं सहायक अभियंता (राजस्व) के दफ्तर में बिजली बिल संशोधन का काम भी ठप है। दरअसल बिल संशोधन के लिए बिलों के रिकॉर्ड निकालने पड़ते पर कनेक्टिविटी न होने के कारण यह कार्य भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण 40 हजार लोग तो बिल जमा करने आए पर वापस चले गए और 10 हजार लोगों के बिल संशोधित नहीं हो सके। नौ सितंबर शाम चार बजे तक कनेक्टिविटी बहाल नहीं हो सकी।

ये हैं बिलिंग केंद्र
न्यू आलमबाग नहरिया, आशियाना, चंदरनगर, श्रृंगारनगर, वृंदावन, रजनीखंड, उतरेठिया, गोसाईगंज, नादरगंज, इंद्रलोक कॉलोनी, दुबग्गा, काकोरी, हनुमान सेतु, रेजीडेंसी।

वृंदावन में पांच दिन से संकट

लेसा के वृंदावन खंड के दो ऑनलाइन बिलिंग केंद्र शनिवार के बजाय बृहस्पतिवार से बंद हैं। इलाके के उपभोक्ता वृंदावन एवं रजनीखंड बिलिंग केंद्र पर पांच दिन से बिजली बिल जमा करने के लिए तरस रहे हैं।

पांच दिन से उत्पन्न संकट से अधिकारियों की हालत खस्ता है। दरअसल जो उपभोक्ता एक बार बिलिंग केंद्र से वापस लौट जाता तो वह दोबारा अगले महीने ही बिल जमा करने आता है। एक्सईएन एनकेमिश्रा ने बताया कि पांच दिन में एक से दो घंटे केलिए कनेक्टिविटी मिली तो केंद्र पर उपभोक्ता ही नहीं थे।


बिलिंग केंद्र को कनेक्टिविटी मुहैया कराने वाली ट्यूलिप कंपनी का फाइबर केबल शनिवार को कट गया है। इसके कारण कई खंडों में बिजली भुगतान ठप हो गया है। कनेक्टिविटी केबल के सही होने के बाद बिल भुगतान शुरू हो सकेगा।- शमीम अहमद, मुख्य अभियंता लेसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed