फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 solvers arrested in sipahi bharti examination on monday.

सिपाही भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन सेंधमारी की कोशिश में 40 गिरफ्तार, एसटीएफ व लोकल पुलिस ने दबोचा

Mon, 28 Jan 2019 08:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Jan 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
40 solvers arrested in sipahi bharti examination on monday.
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala

सिपाही भर्ती 2018 के तहत हो रही परीक्षा में सोमवार को दूसरे दिन एसटीएफ और लोकल पुलिस ने मिलकर विभिन्न जिलों से कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से तीन को एसटीएफ ने और बाकी 37 को लोकल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर के गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के पास से साल्वर गैंग के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें सरगना मनीष राणा के अलावा साल्वर सोहनवीर और दीपक राठी शामिल है। यह तीनों ही मेरठ के रहने वाले हैं। पूछताछ में मनीष राणा ने बताया कि उसका एक साथी इरशाद प्रापर्टी डीलर का काम करता है, वह भी इस धंधे से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मनीष और इरशाद मोटी रकम लेकर अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लेते हैं। सोहनवीर और दीपक राठी दोनों बतौर साल्वर इनके लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दूसरी पाली की परीक्षा में सोहनवीर को समीर आलम के स्थान पर रामसहाय इंटर कालेज मेरठ में परीक्षा देनी थी जबकि दीपक को राहुल के स्थान पर सहारनपुर में परीक्षा देनी थी। परीक्षा पास कराने के लिए दोनों अभ्यर्थियों से दो-दो लाख रुपये लिए गए थे। जिसमें से दोनों साल्वर को 50-50 हजार रुपये देने थे।

साल्वर एक नाम दो

एसटीएफ के हत्थे चढ़े सोहनवीर ने बताया कि उसने अपनी उम्र कम कराने के लिए दो बार हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। एक बार सोहनवीर के नाम से और दूसरी बार अरुण के नाम से। इसके पास से दोनों ही नाम के डीएल और पैनकार्ड बरामद किए गए हैं। सोहनवीर पिछली सिपाही भर्ती परीक्षा में भी पकड़ा गया था और जेल से छूटने के बाद वह एक बार फिर इसी धंधे में लिप्त हो गया।

अलग- अलग जिलों से भी साल्वर गिरोह और शातिर अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया

इसके अलावा प्रदेश के अलग- अलग जिलों से भी साल्वर गिरोह और शातिर अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें से सबसे अधिक 10 गिरफ्तारी कानपुर नगर से हुई है। इसके अलावा आगरा से पांच, मथुरा और वाराणसी से 4-4, फिरोजाबाद, सहारनपुर, बिजनौर से तीन-तीन, बरेली से दो, आजमगढ़, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद से भी स्थानीय पुलिस ने एक-एक व्यक्ति को सेंधमारी की कोशिश में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed