{"_id":"5db742f48ebc3e93d62b229c","slug":"40-percent-reduction-in-fire-incidents-on-the-occasion-of-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के मौके पर आग की घटनाओं में आई 40 फीसदी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के मौके पर आग की घटनाओं में आई 40 फीसदी की कमी
Tue, 29 Oct 2019 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में इस बार दीपावली के मौके पर आग से होने वाली घटनाओं में 40 फीसदी तक कमी दर्ज की गई। साथ ही रिस्पांस टाइम भी पिछले वर्ष की तुलना में 4 मिनट कम दर्ज किया गया। इसका दावा किया है यूपी आपात काल सेवा 112 के एडीजी असीम अरुण ने।
विज्ञापन
सोमवार को उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष दीपावली के मौके पर लगभग 600 घटनाएं घटी थीं। इस वर्ष यह आंकड़ा 430 का ही रहा। उन्होंने बताया कि इस बार दीवाली के मौके पर कुल 23432 फोन काल पर 112 द्वारा सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन
इस दौरान रिस्पांस टाइम 11 मिनट 21 सेकेंड रहा। यह रिस्पांस टाइम पिछले वर्ष के मुकाबले 4 मिनट कम रहा। असीम अरुण ने बताया कि इस बार न्यायालय के निर्देश पर 8 बजे से 10 बजे तक ही आतिशबाजी की अनुमति दी गई थी, जिसकी वजह से आतिशबाजी कम हुई। उन्होंने बताया कि यही वजह रही कि आग की घटनाएं भी कम हुईं।
विज्ञापन