{"_id":"59e33a664f1c1ba7678b5f22","slug":"40-lakh-to-family-of-martyr-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो शहीद पुलिसकर्मी के परिवारीजनों को मिलेंगे 40 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो शहीद पुलिसकर्मी के परिवारीजनों को मिलेंगे 40 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Oct 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारीजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर शासन में मंथन हो रहा है। हालांकि यह अभी शुरुआती स्तर पर ही है।
विज्ञापन
शासन ने इस संबंध में अन्य राज्यों में दी जा रही अनुग्रह राशि के बारे में पता करने को कहा है।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से शहीदों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाए जाने का एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों को 20 लाख और उसके माता-पिता को पांच लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
शासन की मंशा है इसे 40 लाख किया जाए और शहीद के माता पिता को 10 लाख रुपये दिए जाएं। हालांकि पहले सिर्फ 10 लाख रुपये शहीद के परिवारीजनों को दिया जाता था।
विज्ञापन
मई 2014 में अखिलेश सरकार ने इसे बढ़ाकर 20 लाख करने के साथ ही माता-पिता को पांच लाख रुपये अलग से देने की व्यवस्था की थी। तीन साल में ही इस राशि को दोगुना करने पर विचार किया जा रहा है।
हालांकि गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अनुग्रह राशि बढ़ाए जाने से पहले कई चीजों को अध्ययन किया जा रहा है।
उसका कहना है कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल कई राज्यों से अधिक अनुग्रह राशि दी जा रही है। निकट भविष्य में इस पर क्या निर्णय होगा यह कहना अभी मुश्किल है।