{"_id":"66f136bdfe57397d960f307b","slug":"40-lakh-rupees-loot-in-builder-s-home-in-chinhat-lucknow-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बिल्डर के बंद घर पर बदमाशों ने बोला धावा, 25 लाख के जेवर और 15 लाख की नकदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बिल्डर के बंद घर पर बदमाशों ने बोला धावा, 25 लाख के जेवर और 15 लाख की नकदी ले गए
Mon, 23 Sep 2024 03:09 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:09 PM IST
सार
लखनऊ के चिनहट के विकल्प खंड में चोरों ने बिल्डर के बंद घर में 40 लाख रुपये चोरी कर लिए। डॉग स्क्वावायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
बिल्डर वापस लौटे तो इस हालत में मिला कमरा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के चिनहट के विकल्प खंड में शनिवार रात बिल्डर के बंद मकान से चोरों ने 25 लाख के जेवर और 15 लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना की सूचना पर एसीपी विभूतिखंड मौके पर पहुंचे जबकि डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विकल्प खंड के गौरव विहार में बिल्डर धीरेंद्र प्रताप सिंह पत्नी साधना और बच्चे अभय और खुशी के साथ रहते हैं। धीरेंद्र शनिवार दोपहर दो बजे परिवार के साथ अपने गांव प्रतापगढ़ के खानीपुर गए हुए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'किसी का भी फर्जी एनकाउंटर नाइंसाफी है...', बदमाश अनुज सिंह के मुठभेड़ में ढेर होने पर बोले अखिलेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर सराफा लूट: एनकाउंटर में मारे गए अनुज के पिता बोले- अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई
अगले दिन वह जब रात 11 बजे लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरों का सारा सामान अस्तव्यस्त था। अलमारी खुली पड़ी थी जिसमें रखे जेवर और नकदी गायब थीं। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर इंस्पेक्टर चिनहट पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन