फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 lakh rupees disappeared from the account of a railway employee in the post office, five employees including the postmaster are under suspicion

Lucknow News: डाकघर में रेलकर्मी के खाते से गायब हो गए 40 लाख रुपये, पोस्टमास्टर सहित पांच कर्मी संदेह के घेरे में

Mon, 21 Apr 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
40 lakh rupees disappeared from the account of a railway employee in the post office, five employees including the postmaster are under suspicion
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित एलडीए शाखा डाकघर में रेलकर्मी के खातों से 40 लाख रुपये गायब होने के मामले में जांच समिति गठित कर दी गई है। तीन सदस्यीय जांच समिति हफ्तेभर में अपनी रिपोर्ट लखनऊ सर्किल को सौंपेगी। सूत्र बताते हैं कि पोस्टमास्टर सहित पांच कर्मचारी संदेह के घेरे में हैं। खातों से पैसा निकालने के लिए जिन लोगों की आईडी इस्तेमाल हुई हैं, उसकी जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

एलडीए शाखा डाकघर में कृष्णानगर की मानसनगर कॉलोनी निवासी रेलकर्मी पंकज कुमार ने 40 लाख रुपये जमा करवाए थे। उनके पिता रेलवे में थे, जिनका देहावसान वर्ष 2019 में हुआ। उन्हें पिता की मृत्यु पर पीएफ का 35 लाख रुपये मिला था। इसे उन्होंने चारों भाई-बहनों के नाम से एफडी करवाकर जमा करवा दिया था।
विज्ञापन

नवंबर में उनकी छोटी बहन अनीता की शादी है। लिहाजा खरीदारी के लिए पैसों की जरूरत होने पर वह 12 अप्रैल को डाकघर पहुंचे थे। जहां उन्होंने एफडी तोड़ने को कहा कि इस पर कर्मचारी ने चारों एफडी बंद होने की बात बताई। इस पर वह चौंक गए। उन्होंने कृष्णानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर रविवार को न्यू हैदराबाद स्थित प्रवर डाक अधीक्षक ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जो हफ्तेभर के अंदर अपनी रिपोर्ट जमा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेंगे हस्ताक्षर
गत मार्च में चौक डाकघर में उपभोक्ता सोमेश के खाते से 10 लाख रुपये गायब हो गए थे। उनके खाते में 15 लाख रुपये थे। केवाईसी अपडेट कराने के लिए पहुंचने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। ऐसे में उपभोक्ता के हस्ताक्षर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। ताकि जांच हो सके कि रकम निकालने के लिए किए गए हस्ताक्षर उनके ही हैं या नहीं।


पूर्व कर्मचारी दीपू यादव को डाकघर में काम पर रखा था। वर्ष 2022 में तत्कालीन पोस्टमास्टर की आईडी का इस्तेमाल कर धनराशि निकाली गई है। ऐसे में जिनकी आईडी का इस्तेमाल हुआ है, उसकी जांच होगी। तीन सदस्यीय समिति हफ्तेभर में अपनी रिपोर्ट देगी।
-विशाल पाठक, प्रवर डाक अधीक्षक, लखनऊ सर्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article