{"_id":"66a4256b67da50eb5d0c9d34","slug":"40-disabled-children-got-tested-raebareli-news-c-101-1-slko1034-117439-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 40 दिव्यांग बच्चों ने कराया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 40 दिव्यांग बच्चों ने कराया परीक्षण
Sat, 27 Jul 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांगता परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दृष्टि, अस्थि, मानसिक एवं मूक बधिर दिव्यांग बच्चों का परीक्षण हुआ। परिषदीय विद्यालय से आए 40 विद्यार्थियों ने परीक्षण कराया।
खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ओझा ने बताया कि शिविर में डॉ. प्रवीण पाल, डॉ. नीलम, डॉ. शिव कुमार व डॉ. प्रदीप कुमार ने परीक्षण किया। इसमें 20 बच्चों को प्रमाणपत्र के लिए चिह्नित किया गया। परीक्षण में 17 दिव्यांग बच्चे ऐसे चिह्नित किए गए जिन्हें जिला अस्पताल और एम्स भेजा गया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर अर्चना तिवारी, नवीन पांडेय, राजेंद्र कुमार, गोविंद वाजपेयी, निर्मल तिवारी, विशाल, सुधांशु, शुभम, विजय यादव, राजेश सिंह, सलीम, हरिकेश, अभय राज, दिलीप, रंजीत, राधेश्याम व जितेंद्र आदि मौजूद रहे।