फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 corona positive patients found in Lucknow

सीएम हेल्पलाइन के 27 कर्मचारी समेत 40 और पॉजिटिव, 650 पहुंच गया कुल मरीजों का आंकड़ा

Tue, 16 Jun 2020 12:30 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
40 corona positive patients found in Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच सोमवार को लखनऊ में 40 मरीज मिले। इनमें 17 महिलाएं और 23 पुरुष हैं। नए मरीजों में सीएम हेल्पलाइन के 27 कर्मचारी हैं। हेल्पलाइन के संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 81 हो गई है। वहीं, हेल्पलाइन चलाने वाली निजी फर्म को नोटिस जारी किया गया है। राजधानी में कुल मरीजों का आंकड़ा 650 पहुंच गया है। इनमें 491 यहीं के हैं।
विज्ञापन


सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों ने कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ा दिया है। सोमवार को इसके 27 कर्मचारी पॉजिटिव मिले। अभी रविवार को लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि संक्रमित कर्मचारियों का आंकड़ा 100 पार कर जाएगा। यह हेल्पलाइन गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित बहुमंजिला इमारत में चल रही थी। इसका संचालन निजी कंपनी के जरिये हो रहा है।
विज्ञापन


जानकीपुरम की ओर बढ़ा वायरस
वायरस का रुख जानकीपुरम की ओर होता नजर आ रहा है। यहां शनिवार को संक्रमित मिले व्यक्ति के परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, आशियाना पराग चौराहा निवासी परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां एक मरीज शुक्रवार को संक्रमित मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मकबूलगंज में दो, राजाजीपुरम सेक्टर एफ  वन में रहने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला जीआरपी के सिपाही की पत्नी बताई जा रही है। इसी तरह बालागंज कैंपवेल रोड, गोमती नगर, सरोजिनी नगर और मानस विहार कॉलोनी एवं डालीगंज में एक-एक मरीज मिला है। 

सीएम हेल्पलाइन चलाने वाली फर्म को नोटिस

कोरोना मरीज मिलने के बाद सीएम हेल्पलाइन चलाने वाली निजी फर्म को नोटिस जारी किया गया है। अब तक 81 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. नरेन्द्र अग्रवाल ने कंपनी से पूछा कि क्या कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन व मास्क का प्रयोग किया गया? यदि नहीं तो यह लापरवाही क्यों बरती गई।

एक समय में इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को कार्यालय क्यों बुलाया, जबकि संक्रमण की आशंका को देखते हुए ऐसा करना उचित नहीं था। कार्यालय में एसी चलने के बारे में सवाल किया है कि आखिर अधिकारियों ने दिशा-निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया?

सिविल का आइसोलेशन वार्ड 24 घंटे के लिए बंद

बुखार, खांसी की शिकायत लेकर शनिवार को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में आए युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद सोमवार को आइसोलेशन वार्ड 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इसे सैनिटाइज करने के बाद ही खोला जाएगा। सरोजनीनगर निवासी 26 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि से हड़कंप मच गया। उसे लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया है। आइसोलेशन वार्ड खाली कराकर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पांचवें दिन इनकी जांच होगी। 

16 मरीज डिस्चार्ज, सात एक ही परिवार के 
दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने पर कोरोना के 16 मरीज सोमवार को डिस्चार्ज किए गए। इनमें चिनहट के सात मरीज एक परिवार के हैं। रामसागर मिश्रा अस्पताल के डॉ. रोहित सिंह ने बताया कि एक परिवार के सात मरीजों के अलावा माल, मलिहाबाद व कमता का एक-एक मरीज डिस्चार्ज हुआ।

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि पांच मरीजों को छुट्टी दी गई, जिसमें चार फातिमा अस्पताल के कर्मचारी हैं और पांचवां अन्य क्षेत्र से आया था। सीएमओ के अनुसार, एक मरीज जिसका इलाज अन्य संस्थान में चल रहा था उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed