फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 CCTV cameras were searched, in the footage, miscreants were seen running to Pratapgarh

Lucknow News: खंगाले 40 सीसीटीवी कैमरे, फुटेज में प्रतापगढ़ को भागते दिखे बदमाश

Sun, 19 Mar 2023 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Mar 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
40 CCTV cameras were searched, in the footage, miscreants were seen running to Pratapgarh
रायबरेली। मां-बेटी सहित तीन लोगों की पिटाई और बकरी चोरी के बाद बदमाश बोलेरो में सवार होकर प्रतापगढ़ की तरफ भागे थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बोलेरो से जाते हुए बदमाश दिख रहे हैं। पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला, उनकी मां और छह वर्षीय बेटे को शुक्रवार की रात बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा था। चार बकरी भी चुरा ले गए थे। मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आईं थीं। महिला ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया था। हालांकि जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन

आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सलोन से ऊंंचाहार कोतवाली तक दुकानों व घरों पर लगे करीब 40 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस सूत्रों के अनुसार फुटेज में बदमाश बोलेरो में सवार होकर ऊंचाहार से सलोन सीधे रास्ते से न आकर अन्य मार्गों से होकर पहुंचते हुए दिखाई दिए। पुलिस पता लगा रही है कि घटना में प्रयुक्त बोलेरो किसकी है। यदि वाहन के बारे में जानकारी हो जाएगी तो बदमाशों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि बदमाशों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द उनको गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed