फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 acer industrial complex will stablished in Nadarganj

नादरगंज में 40 एकड़ के प्रौद्योगिकी कॉम्प्लेक्स को मंजूरी, देश के सबसे बड़े इन्क्यूबेशन सेंटर से औद्योगिक विकास को मिलेगी उड़ान

Tue, 23 Feb 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
40 acer industrial complex will stablished in Nadarganj
नादरगंज में 40 एकड़ के प्रौद्योगिकी कॉम्प्लेक्स को मंजूरी, देश के सबसे बड़े इन्क्यूबेशन सेंटर से औद्योगिक विकास को मिलेगी उड़ान
विज्ञापन

लखनऊ। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नादरगंज में 40 एकड़ का प्रौद्योगिकी कॉम्प्लेक्स बनेगा। इसमें देश का सबसे बड़ा इन्क्यूबेशन सेंटर भी होगा। पीपीपी मॉडल पर यह सेंटर शुरू होने से नए उद्योग लगाने को बढ़ावा मिलने के साथ नई तकनीक को ज्यादा इस्तेमाल में लाना संभव होगा। यहां उद्यम लगाने वालों को प्रशिक्षण के साथ संचालन को तकनीकी मदद भी मिलेगी।
सेंटर की प्रयोगशाला में उत्पादों की जांच भी हो सकेगी। वहीं, आस-पास के जिलों के युवा उद्योग लगाने के लिए एक छत के नीचे नए प्रोजेक्ट पर विशेषज्ञों से सीधे चर्चा कर सकेंगे। औद्योगिक इकाई लगाने में मदद के साथ पुराने उद्यमियों की समस्या का भी तुरंत समाधान होगा। सेंटर के साथ कॉम्लेक्स में एनआईसी स्तर से प्रदेश के सभी सरकारी सेवाओं से जुड़े कार्यालयों का एकीकृत डेटाबेस भी हाईटेक सुरक्षा में रखा जाएगा। एनआईसी के अधिकारी बताते हैं कि सरकारी विभागों में ऑनलाइन सेवा से जुड़े कार्यों को गति देने के साथ सर्वर फॉल्ट को भी दूर करने में मदद मिलेगी। प्रोजेक्ट से आईटी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्हें नौकरी के लिए मुंबई, दिल्ली, पुणे और हैदराबाद नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

एकेटीयू में सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने कहा कि प्रौद्योगिकी कॉम्प्लेक्स में मूल रूप से सॉफ्टवेयर डवलपमेंट व मेंटेनेंस का काम होता है। बाहर की कंपनियों से भी यह काम मिलता है। इसके लिए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी। राजधानी में यह प्रयास इसलिए भी सफल होगा क्योंकि बंगलुरु आदि की अपेक्षा यहां रहना अपेक्षाकृत सस्ता है। एकेटीयू से जुड़े प्रदेश भर के कॉलेजों से हर साल काफी युवा निकलते हैं। इन्हें यहीं रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed