{"_id":"6943a3a6736741dc060c17df","slug":"4-million-voters-increased-in-up-14-1-million-names-were-deleted-panchayat-election-figures-released-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में 40 लाख मतदाता बढ़े, एक करोड़ 41 लाख नाम काटे गए... पंचायत चुनाव के लिए आंकड़े जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में 40 लाख मतदाता बढ़े, एक करोड़ 41 लाख नाम काटे गए... पंचायत चुनाव के लिए आंकड़े जारी
Thu, 18 Dec 2025 12:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:18 PM IST
सार
यूपी में राज्य निर्वाचन अयोग की ओर से कराए गए त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण में प्रदेश में 40 लाख नए मतदाता जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कराए गए त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान के बाद जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश में 40 लाख मतदाता बढ़े हैं। प्रक्रिया में 1.41 करोड़ नाम काटे गए हैं जबकि 1.81 करोड़ नाम जोड़े गए हैं। मतदाताओं के काटे गए नामों में ज्यादातर डुप्लीकेट मतदाता हैं।
विज्ञापन
नामावली पुनरीक्षण के बाद जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 12 करोड़ 69 लाख 69 हजार 610 हो गई है। यह संख्या पहले 12 करोड़ 29 लाख 50 हजार 52 थी। इस तरह बीते पंचायत चुनाव के मुकाबले इस बार 3.26 फीसदी मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा जिसके बाद मतदाता आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।