फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4 lakh rupees given on dying in cold

यूपी में ठंड से मरने वालों को मिलेंगे चार लाख

Sun, 20 Dec 2015 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 20 Dec 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
4 lakh rupees given on dying in cold

शासन ने शीतलहरी और ठंड से गरीबों और निराश्रितों पर होने वाले गंभीर असर को लेकर अफसरों को संवेदनशील रवैया अख्तियार करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि ठंड से मौत की सूचना पर उपजिलाधिकारी को पीड़ित परिवार के घर जाकर जांच करनी होगी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे ठंड से मौत की पुष्टि होने पर मृतक परिजनों को चार लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी जाएगी।
चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार तक शासन को सूबे में एक मौत ठंड से होने की सूचना सामने आई थी।

यह मौत लखनऊ में बताई जा रही थी। मगर, लखनऊ के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ठंडक से मौत से इनकार किया है।

मालूम हो कि मुख्य सचिव आलोक रंजन ने चार नवंबर को जिलाधिकारियों को निर्देशित किया था कि  निराश्रित व असहाय व्यक्तियों का चिन्हांकन एक दिसंबर तक कर लिया जाए और 10 दिसंबर तक कैंप लगाकर कंबल बांट दिए जाएं। बावजूद इसके 18 दिसंबर तक बुलंदशहर, गाजियाबाद समेत 49 जिलों ने कंबल नहीं खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed