चार IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के विभागों में फिर फेरबदल कर दिया है।
प्रमुख सचिव जीवेश नंदन से भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग वापस ले लिया गया है। उनके पास आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के साथ ही गैर परंपरागत ऊर्जा विभाग बना रहेगा।
प्रमुख सचिव चन्द्र प्रकाश से खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग व निदेशक खेल का पदभार वापस ले लिया गया है। अब उन्हें प्रमुख सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग दिया गया है।
प्रमुख सचिव योगेश कुमार का कुछ दिन पहले ही सदस्य राजस्व परिषद में तबादला किया गया था।
सरकार ने इसे रद्द करते हुए फिर से उन्हें पशुधन एवं मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दे दी है।
सचिव के. रविन्द्रनायक से पशुधन एवं मत्स्य विभाग वापस लेकर उन्हें सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया है। उन्हें निदेशक खेल भी बनाया गया है।