फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4.5 lakhe cash and a pistol found in police checking

चेकिंग में 4.5 लाख कैश व पिस्टल मिली

Fri, 28 Jan 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
4.5 lakhe cash and a pistol found in police checking
लखनऊ। चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग के दौरान कृष्णानगर में दो लोगों के पास 4.5 लाख कैश और एक व्यक्ति के पास लाइसेंसी पिस्टल मिली है। नकदी का स्रोत बताने पर दोनों लोगों को रकम लौटा दी गई जबकि पिस्टल जमा कर ली गई है।
विज्ञापन

कृष्णानगर पुलिस को बुधवार रात चेकिंग के दौरान कानपुर की जूही, लाल कॉलोनी, किदवईनगर निवासी राकेश द्विवेदी की कार से दो लाख रुपये कैश मिला था। नकदी के साथ राकेश को थाने लाया गया। उन्होंने रकम का स्रोत बताया तो पुलिस ने रकम के साथ छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान मड़ियांव के नायकनगर निवासी अंकुर अवस्थी को ढाई लाख कैश के साथ पकड़ा गया। अंकुर ने बताया कि वो अमीनाबाद में दवा का कारोबार करते हैं। रकम का स्रोत बताने पर उन्हें भी नकदी के साथ जाने दिया गया। दोपहर में अमीनाबाद के भेड़ी मंडी निवासी रिजवान की कार की चेकिंग में पिस्टल मिली। उनके पास लाइसेंस था मगर चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के आदेश के चलते उनकी पिस्टल थाने में जमा करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed