{"_id":"60ab4f5d8ebc3eaca0775112","slug":"3981-new-corona-cases-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी मॉडल का असर: ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति से काबू में आया कोरोना, 24 घंटे में 3981 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी मॉडल का असर: ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति से काबू में आया कोरोना, 24 घंटे में 3981 मरीज मिले
Mon, 24 May 2021 10:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 May 2021 10:45 PM IST
सार
यूपी में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आ रही है। हर रोज पाए जाने वाले संक्रमितों की संख्या को कम हो रही रही है साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या भी तेजी से घट रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति से कोरोना को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 3,981 मामले सामने आए और 11,918 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक 76,703 सक्रिय मामले बने हुए हैं। ठीक होने की दर 94.3 फीसदी हो गई है। वहीं, एक दिन में 157 मरीज कोरोना से जंग हार गए। एक दिन में 3,26,399 सैंपल की जांच की गई।
विज्ञापन
सोमवार को 10 जिलों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 से कम रही, जबकि कौशांबी में एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला है। प्रदेश में रिकवरी की दर 94 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 3981 नेया मरीज मिले है, जबकि 111918 डिस्चार्ज हुए हैं। इसी तरह 157 मरीजों की मौत हुई है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 76703 हो गई है। इसमें करीब 50 हजार होम आइसोलेशन में है। कौशांबी जिले में एक भी मरीज नहीं मिला है। इसी तरह हाथरस, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट, औरैया, मीरजापुर, बांदा और जालौन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 से कम है।
विज्ञापन
सहारनपुर में सर्वाधिक 323, मेरठ 296, लखनऊ 215, बुलंदशहर 195, वाराणसी में 126, कानपुर नगर 50, प्रयागराज 74, गौतम बुद्ध नगर 69, गोरखपुर 166, गाजियाबाद 179, बरेली 58, मुरादाबाद 53, झांसी 72, मुजफ्फरनगर 122, आगरा 35, लखीमपुर खीरी 79, जौनपुर 117, बलिया 21, अलीगढ़ 36, गाजीपुर 47, मथुरा 24, शाहजहांपुर 48, देवरिया 97, बाराबंकी 48, आजमगढ़ 46, अयोध्या 27, रायबरेली 11, अमरोहा 37, चंदौली 24, प्रतापगढ़ 77, कुशीनगर 57, बदायूं 36, सुल्तानपुर 1221, बिजनौर 67, हरदोई 24, ललितपुर 27, शामली 76, सीतापुर 23, महाराजगंज 52, हापुड़ 24, गोंडा 21, रामपुर 47, बस्ती 33, फर्रुखाबाद में 36, बागपत 61, अंबेडकरनगर में 34 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
कम होने लगी है मृतकों की संख्या
पिछले दिनों अमर उजाला ने विशेषज्ञों के हवाले से यह खुलासा किया था कि अगले सप्ताह से मृतकों की संख्या में कमी दिखने लगेगी। सोमवार को इसका असर साफ तौर पर दिखा। रविवार को जहां 234 मरीजों की मौत हुई थी वही सोमवार को मृतकों की संख्या भी घटकर 157 पर आ गई। इससे पहले 18 अप्रैल को 129 लोगों की मौत हुई थी जबकि 19 अप्रैल को 167 लोगों की। इसके बाद मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ और 7 मई को एक दिन में सबसे अधिक 372 मौतें हुई थीं। सोमवार को लखनऊ में आठ वाराणसी में 12 कानपुर नगर में चार प्रयागराज में चार मेरठ में 7 गौतम बुध नगर में तीन गोरखपुर में पांच गाजियाबाद में सात मुरादाबाद में एक झांसी में आठ सहारनपुर में आठ मुजफ्फरनगर में तीन आगरा में आठ बुलंदशहर में चार अयोध्या में चार रायबरेली में आठ बस्ती में 7 गोंडा में पांच बलरामपुर में 4 लोगों की मौत हुई है। 25 जिलों में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। जबकि 10 जिलों में कहीं एक तो कहीं 2 लोगों की मौत हुई है।