फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3838 new positive patients in UP, 60 died

यूपी में 3838 नए पॉजिटिव मरीज, 60 की मौत

Tue, 29 Sep 2020 12:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Sep 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
3838 new positive patients in UP, 60 died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3838 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 60 संक्रमितों की मौत भी हो गई। इससे कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5652 हो गई है। वहीं, प्रदेश में अब तक तीन लाख 31 हजार 270 संक्रमित स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। इससे रिकवरी रेट 84.75 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में अभी 53 हजार 953 कोरोना संक्रमित हैं। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि दो लाख 8 हजार 293 कोरोना संक्रमितों ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है। इनमें से करीब एक लाख 82 हजार 223 की होम आइसोलेशन की अवधि खत्म हो चुकी है। इसके अलावा अब भी करीब 26 हजार 770 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


रविवार को एक लाख 51 हजार 822 सैंपल की जांच की गई थी। इस तरह प्रदेश में अब तक कुल 97 लाख 76 हजार 894 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या घटना जारी
देश में सर्वाधिक 1.5 लाख प्रतिदिन टेस्टिंग यूपी में हो रही है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। यह कमी 18 सितंबर से आ रही है। सौ से ज्यादा मरीजों वाले 16 जिलों में मुख्यमंत्री की विशेष रणनीति काम आई है। इन सभी जिलों में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक प्रमुख सचिव, एक विशेष सचिव, एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और एक चिकित्सा शिक्षा विशेषज्ञ कैंप कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed