{"_id":"613457c7a8879633163da9e2","slug":"38-new-villages-will-come-under-the-plan-of-har-ghar-nal-se-jal-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हर घर जल योजना में जुड़ेंगे 38 हजार नए गांव, डीपीआर बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हर घर जल योजना में जुड़ेंगे 38 हजार नए गांव, डीपीआर बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश
Sun, 05 Sep 2021 11:08 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:08 AM IST
सार
यूपी के नए 38 हजार गांवों को हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। इस योजना के दो चरणों में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में घर-घर नल से पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर घर जल योजना में 38 हजार नए गांव जुड़ेंगे। इस योजना से वर्ष 2022 तक लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत नए गावों के लिए डीपीआर बनाने के काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह गांव बुंदेलखंड/विंध्य क्षेत्रों के हैं। नमामि गंगे के तहत आने वाली इस योजना में दो चरणों में बुंदेलखंड/विंध्य क्षेत्रों में घर-घर नल से पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी, महोबा, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट के कुल 4,513 राजस्व ग्रामों में से 891 राजस्व ग्राम पाइप पेयजल योजनाओं से पहले से जुड़े हैं।
विज्ञापन
शेष 07 जिलों के 3,622 राजस्व ग्रामों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 479 भूमिगत व सतही स्रोत पर आधारित योजनाएं हैं। इससे लगभग 67 लाख लोग लाभान्वित होंगे। इन योजनाओं पर 10,322.42 करोड़ रुपये के खर्च होने की संभावना है।