फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3759 New corona cases in Lucknow

19 दिन बाद मिले सबसे कम मरीज, राजधानी में 3759 नए संक्रमित, 6214 मरीजों ने दी वायरस को मात

Thu, 29 Apr 2021 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
3759 New corona cases in Lucknow
लखनऊ। राजधानी में रोजाना मिलने वाले कोरोना केसों के हिसाब से बुधवार राहत लेकर आया। 19 दिन बाद संक्रमितों के सबसे कम आंकड़े दर्ज हुए। इसके साथ ही नए मरीजों के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा लोग स्वस्थ हुए। लखनऊ में बुधवार को 3759 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई तो 6214 मरीजों ने वायरस को मात दी।
विज्ञापन

नौ अप्रैल के बाद से राजधानी में संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार पार होना शुरू हुआ। इस दौरान सिर्फ 12 अप्रैल को 3892 मरीज मिले थे। वहीं, अब बुधवार 28 अप्रैल को एक बार फिर 3759 के आंकड़े के साथ चार हजार से कम संक्रमित मिले। लगातार मरीजों की संख्या घटने से स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। मरीजों की संख्या में और गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है। अच्छी खबर यह है कि संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इसके साथ लखनऊ में सक्रिय केसों की संख्या घटकर 46,596 रह गई है।
विज्ञापन

13 मरीजों ने तोड़ा दम
कोरोना की वजह से बुधवार को 13 मरीजों की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। राजधानी में मौत के ग्राफ में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज गंभीर हालत में आ रहे हैं। इस वजह से उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, निजी अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से मरीजों की हालत गंभीर हो रही है। इससे भी मौतों का आंकड़ा अचानक बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. फजल का निधन
लखनऊ। हजारों जिंदगी बचाने वाले शहर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. फजल करीम (46) बुधवार को कोरोना से जंग हार गए। एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉ. फजल नौ अप्रैल को संक्रमित हुए थे। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान चार दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक से उनकी हालत गंभीर हो गई थी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. फजल बेहद सरल व्यवहार के थे। अस्पताल में भर्ती कुछ गरीब मरीजों के लिए वह घर से खाना लाते थे। उन्होंन अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से े एमबीबीएस किया था। एमडी और डीएम कार्डियोलॉजी पीजीआई चंडीगढ़ से किया था। डॉ. फजल 2015 से एरा में कार्यरत थे। एरा यूनिवर्सिटी के प्रो. उप कुलपति मीसम अली खान ने कहा कि एरा परिवार ने सबसे प्रिय सदस्य खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed