फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   370 cheater caught in semester exams of AKTU

एकेटीयू : बीटेक के एग्जाम में पकड़ा गया 'हाईटेक नकलची', इस तैयारी से पहुंचा था कॉलेज

Thu, 03 Jan 2019 11:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Jan 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
370 cheater caught in semester exams of AKTU
- फोटो : डेमो

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सेमेस्टर परीक्षाओं में अब तक लगभग 370 नकलची पकड़े जा चुके हैं। आगामी सात जनवरी परीक्षाएं खत्म हो रही हैं। हालांकि इस परीक्षा में विवि की सख्ती का असर भी दिख रहा है।

विज्ञापन


पिछली सेमेस्टर परीक्षाओं में 550 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए थे।जानकारी के अनुसार बीटेक की सेमेस्टर परीक्षा में राजधानी लखनऊ के एक सेंटर पर एक विद्यार्थी नकल करने के लिए मोबाइल में पूरी किताब डाउनलोड करके पहुंच गया, लेकिन स्थानीय उड़न दस्ते ने परीक्षा शुरू होते ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


तो कुछ परीक्षा केंद्रों के गेट पर चेकिंग के दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल के साथ पकड़ा गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि एक-दो अपवादों को छोड़कर परीक्षा में इलेक्ट्रानिक गजट से नकल करने वालों की शिकायत नहीं मिली है। वहीं, पहले की तुलना में नकलचियों की संख्या भी कम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए जिम्मेदार होंगे समन्वयक

विवि ने आदेश जारी कर कहा है कि मूल्यांकन व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों को इंस्टीट्यूट आईडी और निदेशक द्वारा जारी पत्र जरूर रखना होगा। जिससे विवि का उड़ाका दल निरीक्षण के लिए मूल्यांकन केंद्र पहुंचे तो उसे आईडी दिखाया जा सके।

आईडी नहीं होने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिन परीक्षकों को डिबार किया गया है, उन्हें मूल्यांकन कार्य में नहीं लगाया जाएगा। समन्वयकों को निर्देशित किया गया है कि वे शिक्षकों को उनके विषय से संबंधित कॉपी ही मूल्यांकन के लिए दें। पूरी व्यवस्था के लिए समन्वयक जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed