फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   370 and triple talaq issue should be discussed in Institutes says CM Yogi Adityanath.

बच्चों को बताएं कि 370 और ट्रिपल तलाक समाप्त करना क्यों जरूरी था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 05 Sep 2019 09:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Sep 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
370 and triple talaq issue should be discussed in Institutes says CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षण संस्थान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए समाप्त करने और महिला सशक्तिकरण के लिए ट्रिपल तलाक समाप्त करने जैसे विषयों में डिबेट कराकर बच्चों को बताएं कि इन्हें समाप्त करना क्यों जरूरी था। वे गुरुवार को लोकभवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान और समकालीन घटनाओं की जानकारी का अभाव देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान बच्चों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी दें। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को डिबेट कराकर बच्चों को बताना चाहिए कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 370 के खिलाफ धरना प्रदर्शन क्यों किया था, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने इसका विरोध क्यों किया था और सरदार पटेल क्यों इसके पक्ष में नहीं थे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को चाहिए कि वे इस पर डिबेट कराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन पत्र जारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को भेज सकते हैं सर्व सम्मति से पारित प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ट्रिपल तलाक को समाप्त किया है। शिक्षण संस्थाओं में प्रगतिशील महिलाओं को आगे लाकर इस विषय पर डिबेट करानी चाहिए। ट्रिपल तलाक ने किस तरह आबादी के एक हिस्से को अधिकारों से वंचित कर रखा था। इस मुद्दे पर भी चर्चा कराकर सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव सरकार को भेज सकते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केवल सरकारी अभियान नहीं है, आंकड़े बताते हैं कि जहां भी इसे जनांदोलन बनाया गया वहां चमत्कारी नतीजे सामने आए हैं। शिक्षण संस्थानों को इस मिशन को अपनाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे केवल शिक्षण संस्थानों से डिग्री लेकर चलें जाएं यही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि ऐसे तमाम कार्यों के प्रति भी शिक्षण संस्थानों का दायित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed