{"_id":"5cc36390bdec22074d53a464","slug":"37-electric-buses-will-run-from-3rd-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 इलेक्ट्रिक बसें तीन मई से कराएंगी सफर, भौतिक सत्यापन के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 इलेक्ट्रिक बसें तीन मई से कराएंगी सफर, भौतिक सत्यापन के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई
Sat, 27 Apr 2019 01:31 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
electric bus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी को 37 इलेक्ट्रिक बसें और मिल गई हैं। टाटा मोटर्स की कर्नाटक स्थित यूनिट से ये बसें बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंच गईं। सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी इनसे तीन मई से सफर कराएगी। इन बसों को जनता को सौंपने से पहले भौतिक सत्यापन के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह के मुताबिक कमेटी के सदस्य परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) ए रहमान, प्रबंध निदेशक (सिटी बस) आरिफ सकलेन, लखनऊ परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक सत्य नरायन एवं टाटा मोटर्स के इंजीनियर विजय मलिक इनका भौतिक सत्यापन करेंगे। इसमें खरा पाए जाने पर इन्हें सिटी बस के बेड़े में शामिल किया जाएगा।
चार्जिंग पॉइंट 30 को सौपेंगे
सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंध निदेशक आरिफ सकलेन ने बताया कि दुबग्गा डिपो स्थित इलेक्ट्रिक बस को चार्ज करने वाले चार्जिंग पॉइंट का शुक्रवार को जायजा लिया गया। कार्यदायी संस्था 30 अप्रैल को इसे सिटी ट्रांसपोर्ट को सौंप देगी। इसके बाद चार्जिंग सेंटर पर इलेक्ट्रिक बस को चार्ज करने का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
एक रूट पर तीन बसें दौड़ेंगी
सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी 40 में से तीन इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसें पहले से आलमबाग से विराजखंड गोमतीनगर तक संचालन कर रही है। ये बसें आलमबाग टर्मिनल स्थित चार्जिंग पॉइंट पर चार्ज हो रही हैं।
इन रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
मेडिकल कॉलेज-चौक-ठाकुरगंज-दुबग्गा-बुद्धेश्वर-अवध चौराहा-आलमबाग। पी4 पार्किंग-एसजीपीजीआई-तेलीबाग-कैन्ट- जीपीओ- निशातगंज- गोल मार्केट-कपूरथला-इंजीनियरिंग कॉलेज। गुडंबा-टेढ़ी पुलिया-इंजीनियरिंग कॉलेज-मड़ियांव-खदरा-पक्का पुल-चौक-बालागंज-ठाकुरगंज-दुबग्गा-बुद्धेश्वर-अवध चौराहा- आलमबाग। गोमतीनगर विस्तार-जनेश्वर मिश्रा पार्क-सीएमएस-सिकन्दरबाग-जीपीओ-कैंट-आलमबाग-अवध हॉस्पिटल-बाराबिरवा-एयरपोर्ट। इंट्रीगल यूनिवर्सिटी-गुडंबा-सिकन्दरबाग-चारबाग-अवध हॉस्पिटल-आशियाना-पासी किला चौराहा-रजनीखण्ड-पी 4 पॉर्किंग। विराजखंड-सिकन्दरबाग चौराहा-चारबाग-पासी किला शहीदपथ-पी4 पार्किंग। इंट्रीगल विश्वविद्यालय- गुडंबा-चारबाग-पारा-काशीराम नगरीय योजना-दुबग्गा। दुबग्गा-आईआईएम मोड़-भिठौली-खदरा-परिवर्तन चौक- आईटी चौराहा-बादशाहनगर- भूतनाथ-पिकपभवन-कठौता -विराजखंड। दुबग्गा-सीतापुर बाईपास-सहारा सिटी-आईआई मोड़-भिठौली-जगरानी-मुंशीपुलिया-न्यू हाईकोर्ट। दुबग्गा-बालागंज-ठाकुरगंज-मेडिकल कॉलेज-डालीगंज पुल- बाबूगंज-आईटी चौराहा-निशातगंज-पॉलीटेक्निक-लोहिया हॉस्पिटल-न्यू हाईकोर्ट- विराजखंड। विराजखण्ड-न्यू हाईकोर्ट-अहिमामऊ-उतरठिया-रमाबाई अम्बेडकर मैदान- कानपुर रोड-कृष्णानगर-अवध हॉस्पिटल-बंगला बाजार पुल-कैन्ट-चारबाग। दुबग्गा-ऐरा हॉस्पिटल-बालागंज-ठाकुरगंज-चौक-मेडिकल कॉलेज-डालीगंज पुल-कैसरबाग-बर्लिगटन-चारबाग। दुबग्गा-भिठौली-मड़ियांव-इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा-टेढ़ी पुलिया-खुर्रमनगर -मुंशीपुलिया-पॉलीटेक्निक-न्यू हाईकोर्ट।