{"_id":"5efec3847d971d7e30189aee","slug":"37-corona-positive-found-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः 37 कोरोना पॉजिटिव मिले, 12 नए इलाके कंटेनमेंट जोन में, दो बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः 37 कोरोना पॉजिटिव मिले, 12 नए इलाके कंटेनमेंट जोन में, दो बाहर
Fri, 03 Jul 2020 11:05 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में गुरुवार को 37 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 12 महिलाएं हैं। सीएमओ डॉ. नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि सआदतगंज में एक परिवार के तीन सदस्यों में संक्रमण मिला। इसी तरह विकास नगर में एक ही परिवार में दो मरीज मिले जबकि दो लोग अलग-अलग परिवारों के हैं।
जानकीपुरम में तीन लोग कोरोना की चपेट में आए। उधर, राजाजीपुरम में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। आलमबाग, एल्डिको रायबरेली रोड व एलडीए कॉलोनी में भी दो-दो लोग संक्रमित मिले। वहीं, स्वीपर महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मलिहाबाद सीएचसी और बीएमसी को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि सरोजनीनगर की मुरली विहार कॉलोनी में बुधवार को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गुरुवार को गली को सील कर दिया गया। उधर, 26 मरीजों ने कोरोना को मात दी।

Trending Videos
यहां मिले एक-एक संक्रमित
बदालीखेड़ा, वृंदावन योजना, कुर्सी रोड, त्रिवेणीनगर, बालागंज, सरोजनी नायडू मार्ग, इंदिरानगर, मकबूलगंज, फरीदीनगर, गोमतीनगर, बीकेटी, कैंट, राजेंद्रनगर, साउथ सिटी, रुचिखंड, महानगर, जापलिंग रोड, मलिहाबाद व आलमनगर।
12 नए इलाके कंटेनमेंट जोन में, दो बाहर
नए कंटेनमेंट इलाकों में मखनिया मोहान सदर बाजार, राम शंकर बाजपेई लेन नरही, चंद्रोड नगर पारा रोड, एमएस कोहली पेट्रोल पंप आलमबाग, कमलाबाद बडौली छठा मील रोड, जल निगम रोड बालागंज, सत्यलोक कालोनी बदालीखेड़ा कानपुर रोड, कैंट रोड उदयगंज, 1/98ए विपुल खंड गोमती नगर, एफ.-22 नारायण पुरी कृष्णा नगर, जी-222 साउथ सिटी रायबरेली रोड और ए-1036 इंदिरा नगर हैं। इसी के साथ विजय नगर निलमथा व शिव विहार कॉलोनी जानकीपुरम सेक्टर-आई को कंटेनमेंन जोन से बाहर किया गया।

केजीएमयू हॉस्टल तक पहुंचा कोरोना, एक छात्र संदिग्ध, 25 क्वारंटीन
कोरोना अब केजीएमयू हॉस्टल पहुंच गया है। हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र संदिग्ध मिला है। एहतियातन 25 छात्रों को क्वारंटीन कर दिया गया है। प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी के मुताबिक, एमबीबीएस क्लास शुरू करने के लिए कई प्रदेशों से आए छात्रों को हॉस्टल भेजा गया। जांच में हॉस्टल में रहने वाले एक स्टूडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जबकि दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। अभी तीसरी रिपोर्ट शुक्रवार को आनी है। यह छात्र एमबीबीएस 2016 बैच का है। हॉस्टल को सैनिटाइज किया जा रहा है।
लखनऊ यूनिवर्सिटी के तीन कर्मचारी होम क्वारंटीन: लखनऊ विवि में शिक्षक के बाद अब एक सफाई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं, डीन आर्ट्स प्रो. बीके शुक्ला ने एक आदेश जारी कर उक्त सफाई कर्मचारी के संपर्क में आए तीन अन्य कर्मचारियों को सात दिन के लिए होम क्वारंटीन का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि उक्त सफाई कर्मचारी 25 जून को हस्ताक्षर करने विभाग आया था। इस दौरान वह तीन अन्य कर्मचारियों के संपर्क में आया था।