फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   36 workers happy after receiving Vishwakarma Samman kit

Lucknow News: विश्वकर्मा सम्मान किट पाकर चहके 36 कामगार

Sun, 17 Sep 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 17 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
36 workers happy after receiving Vishwakarma Samman kit
रायबरेली में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दि
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में देखा गया कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
विज्ञापन

पांच उद्यमियों में वितरित की गई 70 लाख के उद्यमों की डेमो चेक
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। लखनऊ में आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के कार्यक्रम में शनिवार को जिले के 36 कामगारों को टूलकिट वितरित की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का कलेकट्रेट स्थित एनआईसी में सजीव प्रसारण देखा गया। विधायक अशोक कुमार व एडीएम पूजा मिश्रा ने पांच उद्यमियों को उद्यम के लिए 70 लाख रुपये के डेमो चेक दिए गए।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सिलाई का काम करने वालीं जिले की अंजू, संध्या सोनकर, रूबी सोनकर, नेहा शर्मा, कल्पना, विनीता सोनकर, विनीता, क्षमारानी, मालती शर्मा, प्रतिभा यादव, चांदनी गौतम, भावना, सरिता, निशा, आबिदा, स्वाती यादव, तनुश्री, उर्वशी पटेल, सुष्मिता चौधरी, सरोजनी को टूलकिट मिली। इसके अलावा बढ़ाई दीपक कुमार, शिव प्रसाद, लल्लन शर्मा, महेश शर्मा, सूर्यमनी, कमल कुमार, उदय प्रताप, भगवत प्रसाद, जगदीश, आदर्श कुमार, हलवाई का काम करने वाले राहुल, अखिलेश, दिनेश, अजय कुमार, विजय प्रकाश, राम बहादुर को भी किट मिली। सभी खुश नजर आए।
विज्ञापन

एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या ने बताया कि गरिमा श्रीवास्तव को 10 लाख, हरप्रीत कौर को 15 लाख, अखिलेश कुमार को पांच लाख, राम सनेही को 10 लााख, राम गोपाल अग्रहरि को 25 लाख का उद्यम लगाने के लिए डेमो चेक दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में अब तक जिले मं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 63 लाभार्थियों को 8.38 करोड़ रुपये की धनराशि उद्यम लगाने के लिए बैंकों से दिलाई गई है। इस दौरान राजीव पांडेय, जेएन यादव, ज्ञानेंद्र कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed