फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   36 New dengue patient found

शहर में डेंगू के 36 नए मामले, नौ भर्ती

Thu, 14 Oct 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
36 New dengue patient found
राजधानी में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का डंक। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
राजधानी में बुधवार को डेंगू के 36 नए मरीज मिले। ये मरीज कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। इसमें से नौ नए मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि रोगियों का नमूना एलाइजा जांच के लिए स्टेट लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में कार्ड टेस्ट में सात मरीज डेंगू पॉजिटिव आए हैं, जबकि दो नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
वहीं, सिविल अस्पताल में दो नए मरीज भर्ती हुए हैं, जबकि ओपीडी में कार्ड टेस्ट में नौ पॉजिटिव आए हैं। वहीं, लोकबंधु अस्पताल में पांच नए मरीज भर्ती हुए हैं, जबकि 11 मरीज कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव आए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में 25 पॉजिटिव
सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, इंदिरानगर, एनके रोड, टूड़ियागंज, रेडक्रॉस, सिल्वर जुबली, माल, काकोरी, गुडंबा, अलीगंज, ऐशबाग, चिनहट क्षेत्र में 25 डेंगू रोगी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 घरों में मिला लार्वा, नोटिस
नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीम ने गीतापल्ली, इब्राहिमपुर, राजीव गांधी, गोमतीनगर, बालागंज, मल्लाही टोला, निशातगंज, फैजुल्लागंज वार्ड के आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। 2713 घरों के सर्वेक्षण में से 27 में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।

बीस दिन में चिकनगुनिया के 11 मामले आए सामने
चिकनगुनिया के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 20 दिनों में चिकनगुनिया के 11 मामले सामने आए हैं। इसमें इंदिरा नगर, अलीगंज व गोमतीनगर इलाके के मरीज अधिक हैं, जबकि जनवरी से अब तक 32 लोगों की चिकनगुनिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी के मुताबिक, डेंगू, चिकनगुनिया या दूसरी बीमारी से बचने के लिए घर के आसपास पानी न जमा होने दें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह पर जांच जरूर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed