फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3500 urdu teacher are recruited in up

यूपी: विशेष भाषा जानने वाले 3500 शिक्षकों की होगी भर्ती

Wed, 06 Jan 2016 10:54 AM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
3500 urdu teacher are recruited in up

राज्य सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में 3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने 25 फरवरी तक सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश भी दिया है।

विज्ञापन


इस साल जुलाई में सूबे के 9974 प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 19948 पद स्वीकृत किए गए थे। राज्य सरकार ने पिछले महीने इनमें से 3500 पद उर्दू शिक्षकों के लिए आरक्षित कर दिए। भर्तियां अध्यापक सेवा नियमावली-1981 के तहत जिलास्तर पर की जाएंगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और उर्दू बीटीसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। शासन ने 10 जनवरी को हर जिले में विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए हैं। 11 जनवरी से 30 जनवरी तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 फरवरी को ऑनलाइन आवेदनों में त्रुटियों को दूर करने का मौका मिलेगा। 8 फरवरी को मेरिट लिस्ट प्रकाशित होगी और 10 फरवरी से काउंसलिंग शुरू की जाएगी। सभी जिलों में हर हाल में 25 फरवरी तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने होंगे।

इन्हें भी आवेदन करने का मिलेगा मौका

3500 urdu teacher are recruited in up

11 अगस्त 1997 से पहले के मोअल्लिम-ए-उर्दू को उर्दू बीटीसी के समकक्ष माना जाएगा। 11 अगस्त 1997 के पहले के ही अदीब, मुंशी या मौलवी को हाईस्कूल, आलिम और अदीब ए माहिर को इंटरमीडिएट और अदीब-ए-कामिल को स्नातक उर्दू के समकक्ष माना जाएगा।

जिलेवार भर्तियों की संख्या

आगरा-101, अलीगढ़-34, इलाहाबाद-52, अम्बेडकर नगर-44, औरेय-11, आजमगढ़-69, बदायूं-18, बहराइच-79, बलिया-69, बलरामपुर-99, बांदा-26, बाराबंकी-87,बरेली-15, बस्ती-66, भदोही-33, संभल-2, बिजनौर-12,बुलन्दशहर-04,चंदौली-05,छत्रपति साहूजी महाराज नगर-108, चित्रकूट-37,देवरिया-64,एटा-60,इटावा-18,फैजाबाद-67, फर्रुखाबाद-46, फतेहपुर-68,फीरोजाबाद-50, गौतमबुद्धनगर-03, गाजियाबाद-01, गाजीपुर-82, गोण्डा-128, गोरखपुर-41, हमीरपुर-01, हरदोई-106, हाथरस-33, जौरनपुर-59,झांसी-13,जेपी नगर-12, कन्नौज-59, कानपुर देहात-16, कानपुर नगर-19, कांशीराम नगर-29,कौशाम्बी-20, कुशीनगर-140, लखीमपुर खीरी-124, ललितपुर-46, लखनऊ-07,महराजगंज-73,महोबा-04, मैनपुरी-48, मथुरा-37, मऊ-11, मेरठ-01,मिर्जापुर-45,मुरादाबाद-07,मुजफ्फरनगर-03, पीलीभीत-12,शामली-04, प्रतापगढ़-101,रायबरेली-124,रामपुर-12,सहारनपुर-09, संतकबीरनगर-25, शाहजहांपुर-41, सिद्धार्थनगर-132, सीतापुर-120, सोनभद्र-175,श्रावस्ती-21, सुल्तानपुर-117, उन्नाव-93, वाराणसी-2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed