{"_id":"5a53219f4f1c1b47198b58ad","slug":"350-roadways-buses-will-run-from-lucknow-agra-express-way","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से चलेंगी 350 रोडवेज बसें, ये होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से चलेंगी 350 रोडवेज बसें, ये होगा किराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर 15 जनवरी से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसें चलेंगी। पहले चरण में 350 साधारण व एसी बसें चलाने की तैयारी है। पूर्वांचल से वाया आगरा होकर दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन इसी एक्सप्रेस-से होगा। वहीं, लखनऊ से भी कुछ एसी बसें इसी रूट से आगरा व दिल्ली जाएंगी।
इस रूट से आगरा व दिल्ली की दूरी कम हो जाएगी, इससे इन बसों का किराया भी घटेगा। फिलहाल नया किराया तय किया जा रहा है। आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विवेकानंद तिवारी ने बताया कि आगरा व दिल्ली के लिए बसें वाया कानपुर के बजाय सीधे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-से जाएंगी तो 100 किमी की दूरी कम होगी।
ऐसे में एसी बसों के यात्रियों कोे 250 रुपये कम किराया चुकाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आलमबाग डिपो की 10 और चारबाग की एक एसी बस आगरा होकर दिल्ली जाएगी। वहीं आलमबाग डिपो की दो एसी बसें वाया कानपुर, औरैया, इटावा व आगरा होते हुए दिल्ली जाएंगी।

परिवहन निगम ने बुलाई है बैठक
डेमो
- फोटो : डेमो
परिवहन निगम की संचालन इकाई के प्रधान प्रबंधक ने बताया कि पूर्वांचल के गोरखपुर, गाजीपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, फैजाबाद, बस्ती, देवरिया और आगरा, गाजियाबाद, नोएडा से पूर्वांचल आने वाली साधारण सेवा की बसें भी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-से चलेंगी। इसी सिलसिले में परिवहन निगम ने नौ जनवरी को क्षेत्रीय प्रबंधकों व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की बैठक बुलाई है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बसों के संचालन को हरी झंडी मिल चुकी है। इस रूट पर साधारण सेवा एवं एसी बसों को चलाने की रूपरेखा तैयार हो रही है। - एचएस गाबा, मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन), परिवहन निगम