फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   35 teams of students created prototypes of innovation

Lucknow News: छात्रों की 35 टीमों ने बनाया नवाचार का प्रोटोटाइप

Sat, 21 Jun 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
35 teams of students created prototypes of innovation
छात्रों की 35 टीमों ने बनाया नवाचार का प्रोटोटाइप
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से दो दिवसीय ''''बिल्डथॉनः मेक फॉर लखनऊ'''' का शुक्रवार को समापन हुआ। एरा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ केंद्रित विभिन्न समस्याओं को पहचान कर उसके समाधान वाले नवाचार युवाओं ने प्रस्तुत किए। इसमें विश्वविद्यालय से संबंद्ध संस्थानों व अन्य विश्वविद्यालयों की 35 टीमों में 140 छात्रों ने प्रतिभाग किया। बिल्डथॉन में पर्यटन से संबंधित समाधान, कूड़ा प्रबंधन, सड़क विक्रताओं को सशक्त बनाने, स्वास्थ्य जीवन शैली, ट्रैफिक, सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रोटोटाइप बनाए गए। जूरी ने प्रोटोटाइप की प्रस्तुति को देखा और नंबर दिया। मुख्य अतिथि प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार ने शुक्रवार को विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. नीलम श्रीवास्तव, डीन इनोवेशन प्रो. बीएन मिश्रा, इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह, प्रियांक जैन, प्रियंकर भट्टाचार्या, एरा फाउंडेशन के सीईओ मुरलीधर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


शिक्षकों को नवाचार के बारे में दी जानकारी
लखनऊ। एकेटीयू के इनोवेशन हब की ओर से नवाचार पर आधारित पांच दिवसीय एफडीपी का शुक्रवार को समापन हुआ। वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से 16 जून से चल रही एफडीपी में विशेषज्ञों ने नवाचार के बारे में शिक्षकों को बताया। मुख्य अतिथि प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि कोई भी देश नवाचार के जरिये आत्मनिर्भर बन सकता है। इस मौके पर केशव सिंह वित्त अधिकारी, एसोसिएट डीन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, वंदना शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed