फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   35 lakh smart electricity meters installed in UP  management claims 100% of prepaid meters working properly

UP News: प्रदेशभर में लगाए गए 35 लाख स्मार्ट बिजली मीटर, प्रबंधन का दावा- 100 फीसदी सही चलते मिले प्रीपेड मीटर

Sat, 23 Aug 2025 06:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 06:23 PM IST
सार

बिजली विभाग की तरफ से प्रदेशभर में 35 लाख स्मार्ट बिजली मीटर लगाए गए हैं। प्रबंधन ने दावा किया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर 100 फीसदी सही चलते मिले हैं। किसी में कमी नहीं मिली। 

विज्ञापन
35 lakh smart electricity meters installed in UP  management claims 100% of prepaid meters working properly
प्रीपेड स्मार्ट मीटर। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पॉवर कॉर्पोरशन प्रबंधन ने दावा किया है कि प्रदेश में करीब 35 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। मीटर के तेज चलने की शिकायत जांच में सही नहीं पाई गई है।

विज्ञापन


कॉर्पोरेशन के मुताबिक करीब 2.73 करोड़ उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। इसमें 15 अगस्त तक 34.05 लाख स्मार्ट मीटर के सापेक्ष 1.66 लाख चेक मीटर लगाए गए। पांच प्रतिशत के हिसाब से लगाए गए इन चेक मीटरों की जांच में पाया गया कि कहीं भी मीटर तेज नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के विशाल खंड निवासी कांति यादव, सतगुरु शरण वर्मा, चिनहट की रजनी सिंह के मीटरों की जांच में स्मार्ट मीटर सही खपत बताते मिले हैं। प्रबंधन के मुताबिक स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट कंज्यूमर एप से हर घंटे की बिजली की खपत भी देख सकते हैं। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित विद्युत टैरिफ में 2 प्रतिशत छूट भी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुविधाएं भी मिलती हैं

कॉर्पोरेशन प्रबंधन के मुताबिक प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को उसके द्वारा रिचार्ज की गई धनराशि का क्रमशः 30 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और शून्य होने पर प्रत्येक बार एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाता है। इसके अलावा प्रीपेड परिवर्तन के बाद उपभोक्ता को 30 दिन का ग्रेस पीरियड भी दिया जाता है। बैलेंस समाप्त होने के उपरांत भी 3 दिन का समय दिया जाता है। साथ ही शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे के बीच सार्वजनिक अवकाश एवं रविवार को कनेक्शन नहीं काटा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed