पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, 35 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। रायबरेली ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के 35 कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सभी ने जिले की सांसद सोनिया गांधी तथा कार्यकारिणी समिति को इस्तीफा भेजा है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवकुमार पांडेय ने जिले की सांसद सोनिया गांधी तथा जिलाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में कहा, पार्टी की गलत नीतियों से आहत होकर त्यागपत्र दिया है। हम लोग काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हैं पर जिलाध्यक्ष हमको पार्टी से निकाल रहे हैं। जिन्होंने हाल ही में पार्टी की सदस्यता ली, उन्हें पार्टी की कमान थमाई जा रही है।
इसका विरोध करते हुए साधना सिंह, राम पदारथ, मुकेश तिवारी, नरेंद्र बहादुर सिंह, सुखलाल लोध, देवतादीन, संदीप पासी, रामपाल सिंह, शहीद अहमद, इंद्रजीत रैदास, शिव कुमारी सिंह, बाबूलाल यादव, सुखलाल मौर्या, बुधराज सिंह, रामसुख पटेल, दिनेश सिंह, दिनेश कुमार, श्याम बाबू पांडेय समेत 35 पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा भेजा है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि उन्हें पार्टी पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की जानकारी नहीं है।
लखनऊ व कानपुर शहर कमेटी को दो हिस्सों में बांटा
कांग्रेस ने शहर कमेटी के लिहाज से लखनऊ और कानपुर को दो हिस्सों में बांटा है। अजय कुमार श्रीवास्तव 'अज्जू' को लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी नॉर्थ का अध्यक्ष बनाया है।
कानपुर उत्तरी कमेटी का अध्यक्ष नौशाद मंसूरी और दक्षिण कमेटी का अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित को बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी उत्तरी का जिक्र है, जबकि मुकेश चौहान पहले से लखनऊ महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।
माना जा रहा है कि लखनऊ के उत्तरी हिस्से के अलावा शेष भाग के अध्यक्ष मुकेश चौहान रहेंगे। प्रयागराज जिला कांग्रेस कमेटी (गंगा पार) का अध्यक्ष सुरेश यादव को बनाया गया है।
भदोही के महबूद खान, अंबेडकर नगर के अमित वर्मा, गोंडा के वीरेंद्र पटेल, आगरा के राघवेंद्र सिंह मीनू, मुजफ्फरनगर के सुबोध शर्मा जिलाध्यक्ष होंगे। बुलंदशहर शहर के कुंवर तौकीर अली, मैनपुरी शहर के अजय दुबे, देवरिया शहर के आनंद श्रीवास्तव और कन्नौज शहर के मीर हारून अध्यक्ष होंगे।