फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3490 new corona patients found in UP 27934 active patients

यूपी में 3490 नए मरीज, जांच 20 लाख पार, 27934 एक्टिव मरीज, 44520 लोग इलाज के बाद डिस्चार्ज

Tue, 28 Jul 2020 10:17 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 28 Jul 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
3490 new corona patients found in UP 27934 active patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

यूपी में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तीन हजार पार कर गया। प्रदेश में मंगलवार को 3490 मरीज पाए गए हैं। अब एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27934 हो गई है। जबकि 44520 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन


अब तक 1497 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 74083 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। अपर मुख्य सचिव सूचना व गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 91830 नमूनों की जांच की गई। अब प्रदेश में 2033089 नमूने जांचे जा चुके हैं।
विज्ञापन



पांच-पांच नमूनों के 2746 पूल की जांच में 447 और दस-दस नमूनों के 87 पूल में आठ पॉजिटिव मिले हैं। होम आइसोलेशन के लिए अब तक 5006 लोगों को अनुमति दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिसे भी कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका हो, वह अपनी जांच किसी टेस्टिंग सेंटर पर जाकर करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में 247, नोएडा 114, गाजियाबाद 83, कानपुर नगर 268, वाराणसी 138, मेरठ 24, झांसी 81, प्रयागराज 125, बरेली 335, गोरखपुर 94, आगरा 17, जौनपुर 191, मुरादाबाद 109, बलिया 24, बुलंदशहर 06, अलीगढ़ 33, हापुड़ 07, बाराबंकी 18, गाजीपुर 47, हरदोई 34, संभल 38, अयोध्या 52, देवरिया 76, सहारनपुर 41, चंदौली 70, रामपुर 46, मथुरा 28।


साथ ही शाहजहांपुर 18, बस्ती 39, संत कबीर नगर 27, मुजफ्फर नगर 30, आजमगढ़ 46, फिरोजाबाद 17, उन्नाव 37, मैनपुरी 15, कन्नौज 12, सिद्धार्थ नगर 29, बिजनौर 05, इटावा 19, बागपत 10, सुल्तानपुर 31, महाराजगंज 30, अमरोहा 64, कुशीनगर 15, गोंडा 53, पीलीभीत 24, रायबरेली 14, मिर्जापुर 35, सोनभद्र 23, भदोही 21, लखीमपुर खीरी 121, फर्रुखाबाद 20, मऊ 06, शामली 13, अमेठी 11, फतेहपुर 15, कासगंज 14, बहराइच 27, बदायूं 09, सीतापुर 75, औरैया 15, कौशांबी 08, जालौन 19, एटा 30, प्रतापगढ़ 36, ललितपुर 20, बांदा 19, हमीरपुर 08, हाथरस 05, महोबा 13, बलरामपुर 25, चित्रकूट 32, कानपुर देहात 04, आंबेडकर नगर 01, श्रावस्ती में 04 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 41 मरीजों की मौत हुई और 1688 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed