फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   34 times more bacteriya in gomti river

गोमती में 34 गुना ज्यादा बैक्टीरिया

Fri, 23 Aug 2019 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अतुल भारद्वाज, लखनऊ
अतुल भारद्वाज, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
34 times more bacteriya in gomti river
15- गोमती नदी में गिर रहा नाले का पानी।
राजधानी में गोमती का पानी शोधन के बाद भी इस्तेमाल करने लायक नहीं बचा है। यह हाल नालों का पानी बिना ट्रीटमेंट के सीधे नदी में गिराने से हुआ है। इससे पेट की बीमारियों के लिए जिम्मेदार कॉलीफोर्म बैक्टीरिया ट्रीटमेंट को लिए जाने वाले पानी के मानक से 34 गुना अधिक तक मिल रहा है।
विज्ञापन


यूपीपीसीबी के वर्ष 2019 में अभी तक लिए नमूनों की मासिक रिपोर्ट के मुताबिक हालात खराब ही मिले हैं। जनवरी से जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक केवल कॉलीफोर्म ही नहीं पानी में जलीय जीवन बनाए रखने के लिए जरूरी घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा भी न्यूनतम हो गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलीय जीवन ही नदी के पानी के शुद्ध और प्रदूषणमुक्त होने का संकेत होता है। पानी में ऑक्सीजन नहीं होगी तो जलीय जीवन बच नहीं पाएगा।
विज्ञापन


पेट के लिए खतरनाक कॉलीफ ोर्म
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. राम करन का कहना है कि कॉलीफोम की अधिक मात्रा पेट की बीमारी का कारण बन सकती है। यूपीपीसीबी लगातार इसकी निगरानी करता है। बिना ट्रीटमेंट नाले से नदी में गिरते सीवर से यह बैक्टीरिया बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश का भी नहीं दिख रहा असर
आलम यह है कि जुलाई में हुई बारिश के बाद भी नदी का प्रदूषण कम नहीं हुआ। बाकी महीनों की तरफ जुलाई में भी प्रदूषण बढ़ा हुआ ही बना है। ऑक्सीजन की कमी भी इस बीच सबसे अधिक है।

गोमती में प्रदूषण का हाल बयां करते आंकड़े
टोटल कॉलीफोर्म
महीना अपस्ट्रीम डाउनस्ट्रीम
जनवरी 3400 110000
फरवरी 4000 160000
मार्च 4700 110000
अप्रेल 5800 170000
मई 5400 170000
जून 7900 160000
जुलाई 22000 170000
(आंकड़े एमपीएन प्रति 100 मिलीली में हैं। ट्रीटमेंट कर उपयोग करने को इसकी मात्रा 5000 से कम होनी चाहिए।)
बीओडी (बायो ऑक्सीजन डिमांड)
महीना अपस्ट्रीम डाउनस्ट्रीम
जनवरी 2.60 18.60 फरवरी 3.00 22.00
मार्च 3.00 18.00
अप्रेल 3.20 18.00
मई 3.10 16.60
जून 3.40 8.60
जुलाई 5.20 10.50
(आंकड़े एमपीएन मिलीग्राम प्रतिली में हैं। ट्रीटमेंट कर उपयोग करने को इसकी मात्रा तीन से कम होनी चाहिए।)
डीओ (डिजॉल्वड ऑक्सीजन)
महीना अपस्ट्रीम डाउनस्ट्रीम
जनवरी 11.30 2.20 फरवरी 9.00 1.30
मार्च 8.80 1.60
अप्रेल 6.20 2.00
मई 6.40 1.74
जून 6.10 1.50
जुलाई 3.24 1.82
(आंकड़े एमपीएन मिलीग्राम प्रति ली में हैं। ट्रीटमेंट कर उपयोग करने के लिए इसकी मात्रा चार से अधिक होनी चाहिए।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed