फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   34 destitute got a roof

Lucknow News: 34 निराश्रितों को मिली छत

Thu, 05 Jun 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
34 destitute got a roof

विज्ञापन



लखनऊ। निराश्रितों को आश्रय देने के लिए बुधवार को जिला प्रशासन ने अभियान शुरू किया। पहले दिन 34 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 28 बुजुर्ग, चार महिलाएं और दो बच्चे थे। इन्हें जियामऊ स्थित रैन बसेरा में भेजा गया। खाने-पीने के इंतजाम के साथ इन्हें कपड़े आदि मुहैया कराए गए।



डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि अपना घर आश्रम संस्था के साथ अभियान शुरू किया गया है। इमामबाड़ा, केजीएमयू, दुबग्गा और बसंतकुंज, नाका से आलमबाग तक रेस्क्यू किया गया। इनमें से जिनके पास आवास नहीं होगा, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिनके घर के बारे में पता नहीं चलेगा, उन्हें संस्था के शेल्टर होम में भेजा जाएगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बब्लू कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम ने कैमरों की मदद से भिक्षावृत्ति करने व करवाने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। टीम ने ऐसे 169 लोगों को चिह्नित किया है।



कुकरैल नदी: डीएम ने देखी कार्य की प्रगति



डीएम ने कुकरैल नदी के पुनर्जीवन के लिए चल रहे कामों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, जिस तरह से सौमित्र वन की फेंसिंग की गई है, उसी तरह से शक्ति वन में भी करें। अफसरों ने बताया कि शक्ति वन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। डीएम ने नदी से सिल्ट हटाने का काम बारिश से पहले पूरा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed