{"_id":"693b3187c01b079cab029cc8","slug":"338-lakh-rupees-were-withdrawn-from-the-shopkeepers-account-by-changing-the-card-lucknow-news-c-13-lko1070-1511517-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार्ड बदलकर दुकानदार के खाते से पार किए 3.38 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार्ड बदलकर दुकानदार के खाते से पार किए 3.38 लाख रुपये
Fri, 12 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर थाने में पीजीआई के पंचमखेड़ा निवासी दुकानदार धर्मराज सिंह ने 3.38 लाख की ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी ने मदद के नाम पर धर्मराज का डेबिट कार्ड बदल लिया और खाते से रकम पार कर दी।
धर्मराज के अनुसार पांच नवंबर को उन्हें दुकान के लिए सेनेटरी का सामान खरीदना था। वह ट्रांसपोर्टनगर की पार्किंग संख्या-4 में थोक की दुकान गए थे। सामान लेने के लिए वह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं कर पा रहे थे। वह दुकान के एक कर्मी के साथ पास स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर पहुंचे। वहां उन्हें एक युवक मिला, जिसने मदद के नाम पर उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके कुछ देर बाद उनके खाते से 3.38 लाख रुपये कट गए। इंस्पेक्टर राजदेव राव प्रजापति ने बताया कि मामले की तफ्तीश साइबर सेल कर रही है।