{"_id":"60687f830c61de3f6d5526f5","slug":"3290-corona-positive-patients-found-in-uttar-pradesh-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की रफ्तार : यूपी में तीन गुना हो गई प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों की संख्या, 14 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की रफ्तार : यूपी में तीन गुना हो गई प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों की संख्या, 14 की मौत
Sun, 04 Apr 2021 02:05 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:05 AM IST
सार
- लखनऊ में कोरोना का आंकड़ा 1000 पार
- यूपी में तीन हजार से अधिक मरीज बीते वर्ष 26 जुलाई 2020 को मिले थे
विज्ञापन
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में मात्र एक सप्ताह में ही रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या तीन गुना हो गई है। शनिवार को प्रदेश में 3290 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। होली से पहले 26 मार्च को प्रदेश में 1032 मरीज मिले थे। इसके बाद होली में जांच कम हुई तो मरीजों की संख्या घट गई। फिर एक दिन में 02 मार्च को 2967 नए मरीज मिले। 03 मार्च को यह आंकड़ा तीन हजार पार कर गया।
विज्ञापन
प्रदेश में पंचायत चुनाव और उद्घाटनों में जुटी भीड़ के बीच कोरोना संक्रमण नियंत्रण से बाहर हो रहा है। शनिवार को मरीजों का आंकड़ा 3290 पर पहुंच गया। प्रदेश में तीन हजार से अधिक मरीज बीते वर्ष 26 जुलाई 2020 को मिले थे। जब कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा था। वहीं संक्रमण जब उतार पर था तब 07 अक्टूबर को तीन हजार से अधिक मरीज मिले थे। संक्रमण काबू में आने के लगभग 06 माह बाद फिर से मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को 166110 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 76 हजार नमूने आरटीपीसीआर से जांचे गए हैं। प्रदेश में अब तक 35236205 नमूनों की जांच हो चुकी है। इनमें से 625923 लोग पॉजिटिव मिले हैं। कुल पॉजिटिव लोगों में से अब तक 600577 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कुल 8850 की मौत हुई है। नए मरीजों के बढने के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी 16496 हो गई है।
विज्ञापन
लखनऊ में संक्रमण और मौत के मामलों में नंबर वन
प्रदेश की राजधानी लखनऊ कोरोना संक्रमण के नए मामलों में शनिवार को मिले 1041 मरीजों के साथ पहले नंबर पर है। एक्टिव मरीजों की संख्या यहां 5408 है। शनिवार को लखनऊ में छह मरीजों की मौत भी हुई है। इसके अलावा शाहजहांपुर में 02, वाराणसी, आगरा, बलिया, रायबरेली, उन्नाव, भदोही में 01-01 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में शनिवार को कुल 14 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। सबसे अधिक कोरोना पॉजिटि प्रयागराज में 299, वाराणसी में 226, कानपुर नगर में 171, गोरखपुर में 92, बरेली में 71, गौतमबुद्ध नगर में 70, आगरा में 67, मेरठ में 64, गाजियाबाद में 55, मथुरा में 51, मुजफ्फर नगर में 47 मरीज मिले हैं।