32 ट्रेनों का कैंसिलेशन 31 मार्च तक बढ़ा, होली पर यात्रियों को हो सकती है भारी परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे से निरस्त चल रहीं 32 ट्रेनों का कैंसिलेशन रेलवे ने अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। इससे होली पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इनमें जनता एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, डबलडेकर एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां शामिल हैं।
वहीं कैफियत एक्सप्रेस, पंजाब मेल, लखनऊ जंक्शन बरौनी एक्सप्रेस समेत 28 गाड़ियों के फेरे कम कर दिए गए हैं। उधर, कोटा-पटना एक्सप्रेस 31 मार्च तक बदले रूट से चलाई जाएगी।
दिसंबर में रेलवे प्रशासन की ओर से 15 जनवरी तक जनता, शहीद, डबलडेकर सहित 32 ट्रेनों को निरस्त किया गया था।
इसके बाद रेलवे प्रशासन ने जनवरी में यह कैंसिलेशन बढ़ाकर 29 फरवरी कर दिया था। अब जब यात्रियों ने इन ट्रेनों में बुकिंग कराने की सोची तो इनका निरस्तीकरण बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है।
29 फरवरी तक निरस्त थीं ये ट्रेनें
वहीं, होली पर यात्रियों को कन्फर्म टिकटों की मारामारी से बचाने के लिए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। गांधीधाम से लखनऊ के रास्ते भागलपुर समेत कई रूटों पर ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। सीपीआरओ ने बताया कि 09451 गांधीधाम भागलपुर स्पेशल छह मार्च की शाम 5:40 बजे गांधीधाम से चलकर अगली रात 1:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
यहां से चलकर अगली रात 8:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 09452 भागलपुर गांधीधाम स्पेशल नौ मार्च की सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और दस मार्च की रात 11:20 लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर अगली रात आठ बजे गांधीधाम पहुंच जाएगी। इसी तरह 04924 चंडीगढ़ गोरखपुर स्पेशल पांच व 12 मार्च की सुबह 11:20 बजे रवाना होगी और 10:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी, यहां से चलकर 5:30 बजे गोरखपुर पहुंच जागी।
वापसी में 04923 गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल छह व 13 मार्च को रात 10:10 बजे गोरखपुर से चलकर सुबह 3:10 बजे लखनऊ और दोपहर 2:25 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इसी क्रम में 04998 भटिंडा वाराणसी स्पेशल एक व आठ मार्च को रात 8:50 बजे रवाना होकर दोपहर दो बजे लखनऊ और शाम 7:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वापसी में ये होगी टाइमिंग
वापसी में 04501 लखनऊ नांगलडैम स्पेशल तीन व 10 मार्च को रात 9:30 बजे लखनऊ से चलकर अगली दोपहर एक बजे नांगलडैम पहुंच जाएगी। गाड़ी संख्या 04612 वैष्णो देवी कटरा वाराणसी स्पेशल एक व आठ मार्च को रात 11:30 बजे चलकर अगली रात 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जहां से चलकर रात तीन बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वापसी में 04611 वाराणसी वैष्णो देवी कटरा स्पेशल तीन व 10 मार्च की सुबह छह बजे चलकर दोपहर 12:20 बजे लखनऊ व अगली दोपहर 1:15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
लखनऊ से दिल्ली के लिए ये होंगी स्पेशल ट्रेनें
लखनऊ से दिल्ली के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इस क्रम में 04422 आनंदविहार लखनऊ एसी स्पेशल चार व 11 मार्च की रात 9:05 बजे आनंदविहार से चलकर सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04421 लखनऊ आनंदविहार स्पेशल तीन व दस मार्च को लखनऊ से शाम 7:05 बजे चलकर सुबह 5:15 बजे आनंदविहार पहुंचेगी।
ऐसे ही 04420 निजामुद्दीन लखनऊ स्पेशल निजामुद्दीन से दो व नौ मार्च को रात 8:50 बजे चलकर सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी और वापसी में 04419 लखनऊ निजामुद्दीन स्पेशल पांच व 12 मार्च को शाम 7:05 बजे लखनऊ से चलकर सुबह 5:30 बजे निजामुद्दीन पहुंच जाएगी।