फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   32 thousand youth will get jobs in Uttar Pradesh.

UPSSSC: लंबित भर्तियां पूरी हों तो 32 हजार युवाओं को मिले नौकरी, तेज हुईं तैयारियां

Tue, 10 Jan 2023 11:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Jan 2023 11:02 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 2015 से लंबित भर्तियों को पूरा करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे करीब 32 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
32 thousand youth will get jobs in Uttar Pradesh.
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती परीक्षा के लंबित परिणामों, बहुप्रतीक्षित परीक्षाएं और नए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हों तो 32 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। आयोग ने अब 2015 से लंबित भर्तियों को पूरा कराने की कवायद तेज की है। जल्द ही 14 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। साथ ही 12,709 पदों पर भर्ती के परिणाम जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


आयोग को विभिन्न विभागों से कनिष्ठ सहायक, ग्राम्य विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और कृषि प्राविधिक भर्ती के लिए बीते वर्ष अधियाचन मिला था। आयोग ने अधियाचनों का परीक्षण कराने के बाद तकनीकी अड़चनों पर शासन से मागदर्शन मांगा है। मार्गदर्शन मिलते ही इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उधर, आयोग ने 2015 से लंबित भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी जारी करने की कवायद तेज कर दी है। उम्मीद है कि मई-जून तक 2022 तक आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं का परिणाम कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


14 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी
आयोग जल्द ही 14 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। इनमें कनिष्ठ सहायक के 5000, कृषि प्राविधिक के 3500, गन्ना पर्यवेक्षक के 951, ग्राम्य विकास अधिकारी के 2100, ग्राम पंचायत अधिकारी के 2500 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन मांगें जाएंगे। पीईटी-2022 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इन भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। पीईटी-2022 का परिणाम जनवरी अंत तक जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च-अप्रैल तक जारी होंगे 12709 पदों के भर्ती परिणाम
उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2015 से लंबित 12709 पदों की भर्तियों के परिणाम जारी करने की कवायद भी तेज की है। इन भर्तियों के परिणाम मार्च-अप्रैल तक जारी होंगेे। 

इन परीक्षाओं के आएंगे परिणाम
- प्राविधिक शिक्षा में अनुदेशकों के 234 पदों की भर्ती 2015 से लंबित है। इन पदों के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। इस भर्ती का परिणाम इसी महीने जारी किया जाएगा। इसी तरह 79 पदों पर कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2016 और 284 पदों पर मंडी निरीक्षक भर्ती 2018 का परिणाम जारी होगा। 
- जेई के 489 पदों पर 21 जनवरी 2021 को हुई भर्ती परीक्षा।
- जेई के 1477 पदों के लिए 16 अप्रैल 2022 को हुई भर्ती परीक्षा।
- मंडी परिषद में एएसओ के 904 पदों के लिए 22 मई 2022 हुई परीक्षा।
- सहायक बोरिंग टेक्निशियन के 486 पदों पर 3 जुलाई को हुई परीक्षा।
- वन्य जीव रक्षक के 655 पदों पर 31 जुलाई 2022 को हुई परीक्षा।
- लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई का हुई लिखित परीक्षा।

लंबित 5172 पदों की भर्ती परीक्षा अप्रैल बाद
2016 से लंबित समाज कल्याण विभाग में ग्राम्य विकास अधिकारी के 1953 पदों, कनिष्ठ सहायक के 2224 पदों, वन दरोगा के 701 पदों पर भर्ती के लिए भी अप्रैल के बाद लिखित परीक्षा होगी। तीनों भर्ती परीक्षाओं के लिए करीब 16 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को भर्ती का इंतजार है। सम्मिलित तकनीकी सेवा के 294 पदों पर 2016 से लंबित परीक्षा का भी आयोजन होगा। 


उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार का कहना है कि लंबित परिणाम जारी करने और भर्ती परीक्षाएं कराने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसकी जानकारी आयोग समय-समय पर अपेडट की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed